देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 2 अक्टूबर। ऋषिकेश जागरण समिति की ओर से गुरुवार को माँ भगवती की द्वितीय चौकी का आयोजन श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ किया गया। चौकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान माता के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। चौकी के अंत में माँ भगवती की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
समिति के अध्यक्ष धीरज चतरथ के नेतृत्व में आयोजित इस चौकी का विशेष आकर्षण माँ भगवती का पारंपरिक आवाहन, माँ की पक्की भेंट और छैने रहा। जागरण समिति की ओर से इन धार्मिक परंपराओं का स्वयं आयोजन किया गया। पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुए आवाहन और भेंट के दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ माता की आराधना में लीन दिखाई दिए।
तरुण सागर के भजनों ने बांधा समां
माँ भगवती की चौकी में भजनों की प्रस्तुति के लिए दिल्ली से प्रसिद्ध भजन गायक तरुण सागर पहुंचे। तरुण सागर सा रे गा मा और टी-सीरीज से जुड़े रहे हैं तथा भजन गायन के क्षेत्र में उनकी पहचान है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म हाउसफुल में अभिनेता अक्षय कुमार के लिए भी गीत गाया है।
तरुण सागर ने चौकी में अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने “लाल चोला सी दे दर्जी”, “दिल करदा मैया जी मेरा दिल करदा”, “माँ मैं तेनु की चढ़वां”, “सांसों की माला में सिमरूं मैं” और “मेला मैया दा” सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन और माता की भक्ति में श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर लगातार माँ भगवती के जयकारे गूंजते रहे।
विभिन्न शहरों की जागरण समितियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
चौकी में देहरादून जागरण समिति, रुड़की जागरण समिति और हरिद्वार जागरण समिति के सदस्यों ने भी पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष धीरज चतरथ, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सैनी, उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चतरथ, सौरभ राज, पंडित पवन गौदियाल, विशाल गौड़, पंडित ज्योति शर्मा, पुखराज, प्रियांशु, कृष्णा शर्मा, सूरज, योगेश वर्मा, पार्षद प्रिंस मनचंदा, योगेश कलड़ा, आलोक चावला, के.के. सचदेवा, अजय ब्रेजा, राजेश, रोहित, सोनू, भानु पांडे, नितिन, दक्षेश मनचंदा, मनीष छावड़ा, रवि धिड़ियाल, राजीव कालड़ा, गोपाल नारंग, सुरेश, राजपाल, अनीता ममगाईं, खरोला, सीमा चचरा, संजय शर्मा, हिमांशु बजाज, सूरज सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
चौकी के दौरान श्रद्धालुओं ने माँ भगवती से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और माता के जयकारों के बीच संपन्न हुई इस द्वितीय चौकी में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। अंत में माँ भगवती की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।







0 Comments