उत्तराखंड

वरिष्ठ नागरिकों ने रेलवे किराया रियायत बहाल करने और पृथक मंत्रालय की मांग उठाई।

देवभूमि जे के न्यूज ,2 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार ऋषिकेश, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कॉन्फ्रेडरेशन ऑफ सीनियर सिटिजंस ऑफ देवांचल के आह्वान पर वरिष्ठ नागरिकों ने…

वरिष्ठ नागरिकों ने रेलवे किराया रियायत बहाल करने और पृथक मंत्रालय की मांग उठाई।

देवभूमि जे के न्यूज ,2 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार ऋषिकेश,

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कॉन्फ्रेडरेशन ऑफ सीनियर सिटिजंस ऑफ देवांचल के आह्वान पर वरिष्ठ नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे किराया रियायत पुनः बहाल करने तथा भारत सरकार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक एवं स्वतंत्र मंत्रालय गठित करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना काल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे यात्रा में मिलने वाली किराया रियायत बंद कर दी गई थी। वरिष्ठ नागरिक संगठनों ने मांग की कि इस रियायत को अब पुनः बहाल किया जाए, ताकि देशभर में रेल से यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक राहत मिल सके।

इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत सरकार में अलग से स्वतंत्र मंत्रालय गठित करने की मांग भी उठाई गई। संगठन का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और उनकी सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, यात्रा, पेंशन तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एक ऐसा स्वतंत्र मंत्रालय होना चाहिए, जहां वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे संबंधित स्तर तक पहुंचा सकें।

समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार जैन ने बातचीत के दौरान कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देश और समाज के निर्माण में लगाया है। इसलिए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। रेलवे किराया रियायत की बहाली और पृथक वरिष्ठ नागरिक मंत्रालय का गठन वरिष्ठ नागरिकों के हित में महत्वपूर्ण कदम होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमोद कुमार जैन अध्यक्ष, अरविन्द कुमार जैन, वी. के. नौटियाल, प्रदीप कुमार जैन, भारत भूषण बाली, राजीव गौड़, प्रदीप प्रभाकर, राजकुमार तलवार, सतीश अग्रवाल, राकेश नागपाल और राकेश कुमार जैन उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.