⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 16 सितंबर 2026
मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे, लेकिन असमय क्रोध आने से रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। जिम्मेदारी वाले कार्यों को प्राथमिकता देंगे। कार्य-व्यवसाय में थोड़ी अड़चनों के बाद निर्वाह योग्य आय कमा लेंगे। सहकर्मियों से बिना बात न उलझें, कार्य में विलंब हो सकता है। जोखिम वाले कार्यों में निवेश किसी की सलाह के बाद ही करें। सही जगह निवेश भविष्य में लाभ करा सकता है। पारिवारिक वातावरण में तालमेल की कमी रहेगी।
वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए प्रत्येक कार्य में सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन विरोधी भी प्रबल रहने से सफलता आसान नहीं रहेगी। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें कोई न कोई अड़चन आ सकती है। दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करते रहें। घर में किसी बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन आपको कब्ज और गैस संबंधी समस्या रह सकती है। व्यवसाय में व्यस्तता के कारण अन्य कार्यों में देरी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण उदासीन, फिर भी शांत रहेगा।
मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अपनी मनमानी नीति के चलते सार्वजनिक क्षेत्र में आलोचना के शिकार हो सकते हैं। कार्य-व्यवसाय में अधिकांश समय आश्वासनों से काम चलाना पड़ेगा। स्वभाव में टालमटोल रह सकती है। अत्यधिक लोभ संभावित लाभ को हानि में बदल सकता है। किसी की मदद करने से पीछे न हटें। घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे और अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी। संतान एवं परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए काफी प्रयास करेंगे। अनैतिक कार्य और प्रलोभन से दूर रहें, अन्यथा पारिवारिक मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। दिन के आरंभ में कार्यक्षेत्र में मंदी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे कार्यों में गति आएगी। धन लाभ में विलंब होगा, लेकिन लाभ मिलने की संभावना रहेगी। संध्या तक व्यवसाय की स्थिति संतोषजनक होने से राहत मिलेगी।
सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज पूर्वाग्रह और जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशांत हो सकता है। मनमानी के चलते घर में तनाव की स्थिति बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में धन और मान-सम्मान को लेकर सावधानी रखें। बड़े कार्य और अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। परिवार में आपकी गलतियों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है, लेकिन संध्या तक स्थिति सामान्य होने लगेगी।
कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत साथ देने से कार्यों में उत्साह बना रहेगा। लेन-देन में स्पष्टता रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। आज किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। धन लाभ छोटी-छोटी मात्रा में कई बार हो सकता है। गृहस्थ जीवन में थोड़ी उठापटक रहेगी, फिर भी स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। संतान के विषय में शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज पूर्वनियोजित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इसमें सहकर्मियों एवं परिजनों का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के प्रति लापरवाही से बचना चाहिए। थोड़े प्रयास के बाद आशा से अधिक सफलता मिल सकती है। सरकारी एवं संपत्ति संबंधी कार्यों में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में नए प्रयोग फिलहाल टालें। विद्यार्थी पढ़ाई से मन चुरा सकते हैं।
वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। छोटी-मोटी व्याधियों को छोड़कर सेहत सामान्य रहेगी। आलस्य के कारण कार्यों में विलंब हो सकता है। कार्य-व्यवसाय में पूर्व की गलतियों से अनुभव मिलेगा। अपनी गलती स्वीकार करने से सहयोगियों के साथ मतभेद कम होंगे। दोपहर बाद पूर्वनियोजित कार्यों से धन लाभ हो सकता है। संध्या का समय मित्रों एवं परिजनों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।
धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के जिद्दी व्यवहार से घरेलू वातावरण गर्म हो सकता है। केवल अपने मन की सुनने के बजाय दूसरों के विचारों पर भी ध्यान दें। व्यवसायी वर्ग को अपेक्षित परिणाम के लिए लगातार प्रयास करना होगा। प्रयास जारी रखें, संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं। स्त्री पक्ष से पहले परेशानी और बाद में लाभ की स्थिति बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे।
मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन का पूर्वार्ध आशाओं के अनुरूप कम लाभ देगा, फिर भी कार्यों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कार्यों में उलझने से धन और समय की बर्बादी हो सकती है। मध्यान्ह के बाद चल-अचल संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। गंभीर स्थिति से बचने के लिए शांत रहना उचित होगा। संतान एवं परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज मनोकामनाओं की पूर्ति के अवसर मिल सकते हैं। कार्य-व्यवसाय में सरकारी सहयोग मिलने की संभावना रहेगी। लोन संबंधी कार्यों के लिए दिन उपयोगी हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा और शरीर में दर्द या अकड़न की शिकायत हो सकती है। धन लाभ होने से कार्यों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें। परिवार में रिश्तेदारों के कारण कोई नई समस्या आ सकती है। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन का अधिकांश समय शांतिपूर्वक व्यतीत होगा, लेकिन बीच-बीच में पारिवारिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलंब से मिलेगा। सहकर्मियों से नम्रता से व्यवहार करें। सामाजिक क्षेत्र से आय के नए साधन बन सकते हैं। उच्चवर्ग के लोगों से लाभदायक परिचय हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें।
—
♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️
!! कठिनाइयां !!
एक धनी राजा ने सड़क के बीचों-बीच एक बहुत बड़ा पत्थर रखवा दिया और चुपचाप नजदीक के एक पेड़ के पीछे जाकर छिप गया।
दरअसल, वह देखना चाहता था कि कौन व्यक्ति बीच सड़क पर पड़े उस भारी-भरकम पत्थर को हटाने का प्रयास करता है।
कुछ देर इंतजार करने के बाद वहां से राजा के दरबारी गुजरे। उन्होंने पत्थर को देखा, लेकिन उसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए।
इसके बाद वहां से करीब बीस से तीस लोग और गुजरे, लेकिन किसी ने भी पत्थर को सड़क से हटाने का प्रयास नहीं किया।
करीब डेढ़ घंटे बाद वहां से एक गरीब किसान गुजरा। किसान के हाथों में सब्जियां और कुछ औजार थे। उसने सड़क पर पड़े पत्थर को देखा और उसे हटाने के लिए पूरा दम लगा दिया।
आखिरकार किसान सड़क से पत्थर हटाने में सफल हो गया। पत्थर हटाने के बाद उसकी नजर नीचे पड़े एक थैले पर गई। उसमें कई सोने के सिक्के और जेवरात थे।
थैले में एक खत भी था। उसमें राजा ने लिखा था कि यह तुम्हारी ईमानदारी, निष्ठा, मेहनत और अच्छे स्वभाव का इनाम है।
जीवन में भी इसी तरह कई रुकावटें आती हैं। उनसे बचने के बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए।
🌟 शिक्षा
मुसीबतों से डरकर भागें नहीं, उनका डटकर सामना करें।
सदैव प्रसन्न रहिए — जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है — उसके पास समस्त है।।







0 Comments