उत्तराखंड

अरविन्द जैन बने भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री.

देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश- भारतीय व्यापार मंडल (रजि.), जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत है, ने संगठन के विस्तार एवं व्यापारियों के हितों को और अधिक मजबूती प्रदान करने की…

अरविन्द जैन बने भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री.

देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश-

भारतीय व्यापार मंडल (रजि.), जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत है, ने संगठन के विस्तार एवं व्यापारियों के हितों को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारतीय व्यापार मंडल की विचारधारा “वसुधैव कुटुंबकम्” पर आधारित है और संगठन देशभर के व्यापारियों को साथ लेकर उनके उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंकुर सिंघल ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री श्री संजीव शर्मा की संस्तुति पर ऋषिकेश निवासी श्री अरविन्द जैन को भारतीय व्यापार मंडल, उत्तराखंड का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल के विस्तार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए व्यापारियों के हितों के उत्थान एवं विकास के प्रति अरविन्द जैन की लगन और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अरविन्द जैन अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए व्यापारी हित एवं संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

अरविन्द जैन की नियुक्ति पर भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के साथ अरविन्द जैन संगठन को उत्तराखंड सहित पूरे राष्ट्र में और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसके साथ ही अरविंद जैन को बधाई देने वाला का ताँता लग गया, इसी कड़ी में भारतीय व्यापार मंडल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार जैन ने भी जैन को महामंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी।

उन्होंने विश्वास जताया कि अरविन्द जैन अपनी कार्यप्रणाली, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से भारतीय व्यापार मंडल को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में अपना योगदान देंगे।

व्यापारियों में खुशी का माहौल-

अरविन्द जैन को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से भारतीय व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों एवं व्यापारियों में खुशी का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से उत्तराखंड में व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा व्यापारियों को संगठन के साथ जोड़ने में सहायता मिलेगी।

देवभूमि जेके न्यूज — व्यापार, समाज और जनहित की हर महत्वपूर्ण खबर के साथ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.