उत्तराखंड

ऋषिकेश- देवभूमि एकता मंच का हुआ गठन -एक दूसरे को सहयोग करने पर हुआ मंथन

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश दिनांक दिनांक 6 सितंबर 2026 रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी में कृष्णा नगर कॉलोनी के सुख समृद्धि हेतु सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया,…

ऋषिकेश- देवभूमि एकता मंच का हुआ गठन -एक दूसरे को सहयोग करने पर हुआ मंथन

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश दिनांक दिनांक 6 सितंबर 2026

रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी में कृष्णा नगर कॉलोनी के सुख समृद्धि हेतु सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, इसमें सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया, तदुपरांत एक विचार विमर्श गोष्टी के आयोजन कार्यक्रम में कृष्णा नगर कॉलोनी एवं वीरपुर खुर्द, मांसा देवी, गुमानी वाला, चंद्रभागा, सर्वहारा नगर, आईडीपीएल, शीशमझाड़ी, श्यामपुर, वनखंडी, आदि तमाम स्थानों से पहुंचे हुए लोगों ने समाज एवं जनहित के कार्यों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखना एवं एक दूसरे के सुख-दुख में सदैव बढ़कर चढ़कर भाग लेने हेतु एक

देव भूमि एकता मंच का गठन किया गया, जिसका अध्यक्ष डॉक्टर बी एन तिवारी को सर्व सम्मति से बनाया गया। सभी लोगों ने ऋषिकेश के सभी 40 वार्डों में अगले दो माह में बैठक कर कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया, एवं आने वाले दिसंबर माह में एक बड़ा कार्यक्रम करने का फैसला लिया, साथ ही उपस्थित सभी लोगों से क्षेत्र की उन सभी समस्याओं को जो बड़े स्तर की समस्याएं हैं एवं जनसमुदाय से जुड़ी समस्याएं हैं उन समस्याओं को चिन्हित करने और देवभूमि एकता मंच के होने वाली बैठक में उसको रखने का विचार सुझाव सभी से एक माह के भीतर सभी के सुझाव आमंत्रित किए गए, जिससे समस्या निराकरण हेतु विचार विमर्श एवं कार्य की रूपरेखा बनाया जा सके, इस संस्था में मुख्य रूप देव भूमि एकता मंच, में जातिवाद एवं क्षेत्रवाद, धर्म के प्रति भेद भाव की कोई जगह नहीं होगी, संस्था में सभी क्षेत्र, जाती, धर्म के लोग सदस्य बन सकते हैं, शहर में कुछ बहुत बड़ी-बड़ी समस्याएं भी हैं जिसको जिम्मेदारी के साथ पूरे तन मन धन से उसको हल करने का प्रयास किया जाएगा, आज की इस बैठक में मुख्य रूप से त्रिलोकी नाथ तिवारी, संतोष सिंह, श्री प्रमोद शर्मा, जयप्रकाश ठेकेदार चंद्रभागा, दीपक कश्यप व अन्य लोगों ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखा, साथ ही अमरनाथ शर्मा ने अगली बैठक 15 सितंबर को सर्वहारा नगर क्षेत्र में रखने का निर्णय लिया गया स्थान और समय 15 सितंबर से पूर्व सभी को अवगत करा दिया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से रामवृक्ष तिवारी, संतोष पांडेय, गोविंद प्रसाद, संतराम, खुशहाल , भरत लाल साह, मदन शर्मा , अर्चित पांडेय , आदर्श पांडेय, अमरनाथ शर्मा, आदित्य राधिका होटल, अरविंद सिंह ,विभा मौर्य, गुलाब वर्मा, डेनियल, अशोक पांडे, सुरेंद्र सिंह, चुन्नीलाल, वसंत ठेकेदार, डॉ अर्चना कुंदनानी, मदनलाल, आदि सैकड़ो महिला, बुजुर्ग एवं युवाओं ने इस बैठक में भाग लिया। डॉ अर्चना कुंदनानी ने एक आम का पौधा डॉक्टर बी एन तिवारी को भेंट स्वरूप दिया गया ।

बैठक के उपरांत सैकड़ो बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं उपस्थित सभी जनसमुदाय ने प्रसाद एवं भोजन ग्रहण किया ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.