देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 1 सितंबर 2026
विस्थापित क्षेत्र मैं आम बाग स्थित ऋषिकेश स्पोर्ट्स क्लब में ऋषिकेश स्मैशर क्लब द्वारा आयोजित ओपन मास्टर्स वेटरन्स डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट एवं सभी इंटरनेशनल खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खेल राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल राज्य मंत्री चारु माथुर कोठारी तथा अपना परिवार सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
अतिथियों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है,बल्कि इससे मानसिक,शारीरिक एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास भी होता है। विशेष रूप से अनुभवी एवं वेटरन खिलाड़ियों का खेल के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डी.बी.पी.एस. रावत ,वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी सतीश डंग एवं वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अशोक गुप्ता को बैडमिंटन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया।
इस आयोजन के लिए ऋषिकेश स्मैशर क्लब की पूरी टीम गोपाल भटनागर , कपिल गुप्ता , अजय बहुगुणा एवं अभिषेक पोखरियाल को हार्दिक बधाई एवं सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में अपना परिवार संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट,अजय बहुगुणा इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर विक्रम भसीन , एस.एस.पुंडीर , राजीव शर्मा , विनोद गुप्ता , अश्वनी कुमार , पुनीता नागलिया , मंजीत शर्मा , मंजू राका शर्मा ,नेशनल बैडमिंटन प्लेयर राहुल कपरुवान सहित भारी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।







0 Comments