उत्तराखंड

*ऋषिकेश- “हनुमान अंश” फिल्म कल से सपरिवार रामा पैलेस में अवश्य देखें- डॉ राजे नेगी*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश-31 अगस्त 2026 दिन सोमवार- अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. राजे नेगी ने क्षेत्रवासियों आज सोमबार से ऋषिकेश स्थित रामा पैलेस…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश-31 अगस्त 2026 दिन सोमवार-
अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. राजे नेगी ने क्षेत्रवासियों आज सोमबार से ऋषिकेश स्थित रामा पैलेस सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होने जा रही आध्यात्मिक फीचर फिल्म “हनुमान अंश” को परिवार सहित देखने की अपील की है। फ़िल्म दो शो में शाम 6:45 बजे एवं रात 9:30 बजे से दिखाई जायेगी।

डॉ. नेगी ने कहा कि यह फिल्म पूर्णतया बाबा नीम करौली जी महाराज के जीवन, उनके आध्यात्मिक संदेश, चमत्कारों एवं मानव सेवा की प्रेरणादायी घटनाओं पर आधारित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक फिल्मों का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तथा नई पीढ़ी को भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती हैं।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में सिनेमा हॉल पहुँचकर इस प्रेरणादायी फिल्म का अवलोकन करें तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में अपनी सहभागिता निभाएँ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.