उत्तराखंड

*ऋषिकेश- निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन*

देवभूमि जेके न्यूज 22 जुलाई 2026 ऋषिकेश- समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए सुंदरा सामाजिक संस्था के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में एक निःशुल्क…

देवभूमि जेके न्यूज 22 जुलाई 2026 ऋषिकेश-

समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए सुंदरा सामाजिक संस्था के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं नेत्र स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान ने फीता काटकर किया। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने प्रमुखता से प्रतिभाग किया।

इस नेत्र परीक्षण शिविर को को संबोधित करते हुए महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध समाज और विकसित ऋषिकेश” की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सहज रूप से पहुँचें। उन्होंने कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं, तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा सैंकड़ों की संख्या में आए जरूरतमंदों ने की आँखों की निःशुल्क जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव प्रदान किए गए। शिविर का उद्देश्य लोगों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते नेत्र रोगों की पहचान कर उचित उपचार के लिए प्रेरित करना रहा ।

नगर निगम ऋषिकेश महापौर शम्भू पासवान ने इस जनहितकारी आयोजन के लिए सुंदरा सामाजिक संस्था, सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र बिष्ट, संजू बिष्ट, ज्योति सजवान तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे ।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की । यह आयोजन क्षेत्रवासियों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल साबित हुआ ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.