उत्तराखंड

*ऋषिकेश- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने लाइन में लगकर अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया की पूर्ण*

देवभूमि जे के न्यूज़,ऋषिकेश 27 मई 2026 [caption id="attachment_18431" align="alignnone" width="947"] संभागीय अधिकारी रावत सिह से लाईसेंस प्राप्त करते ऋषिकेश विधायक। [/caption] ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री…


देवभूमि जे के न्यूज़,ऋषिकेश 27 मई 2026

संभागीय अधिकारी रावत सिह से लाईसेंस प्राप्त करते ऋषिकेश विधायक।

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल आज संभागीय परिवहन कार्यालय, ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों की तरह निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए लाइन में लगकर अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण की।

डॉ अग्रवाल ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री रावत सिंह से अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा कार्यालय में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। आज उन्होंने इन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनका जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता जनसेवा है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डॉ अग्रवाल के इस कदम से आमजन में सकारात्मक संदेश गया कि जनप्रतिनिधि स्वयं भी नियमों का पालन करते हुए पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा दे रहे हैं।

*ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में गोरखाली समाज के पदाधिकारियों ने की भेंट*

ऋषिकेश: 27 मई 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में गोरखाली समाज के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के शहीद जीत बहादुर गुरुंग की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

डॉ. अग्रवाल ने मांग को गंभीरता से लेते हुए इस विषय पर सकारात्मक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है और इस प्रकार के प्रस्तावों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर गोरखाली सुधार सभा ऋषिकेश की अध्यक्ष माया घले, गोरखाली सुधार सभा रायवाला के अध्यक्ष टीका बहादुर थापा, गोरखाली सुधार सभा रानी पोखरी के अध्यक्ष बीपी शर्मा, गोर्खाली सुधार सभा छिद्दरवाला के अध्यक्ष किशन थापा,लक्ष्मी गुरुंग, साईं मंदिर ऋषिकेश के अध्यक्ष अशोक थापा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषि राम शर्मा, विशाल गौतम, अरविन्द क्षेत्री, सहित गोरखाली समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

*राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित उत्तराखंड आगमन की तैयारियों को लेकर आज हुई बैठक*

ऋषिकेश : 27 मई 2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित उत्तराखंड आगमन की तैयारियों को लेकर आज जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल एवं प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर बैठक कर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भव्य स्वागत हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार “एयरपोर्ट”, एयरपोर्ट के बाहर “टी-पॉइंट”, “हिमालयन अस्पताल गेट”, “भानीयावाला तिराहा”, “कुआंवाला” तथा “माल ऑफ देहरादून ” सहित विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार उत्तराखंड आगमन को लेकर विशेष उत्साह है और सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।

बैठक में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ऋषिकेश मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, ओमप्रकाश सारस्वत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.