उत्तराखंड

*श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में दी गई यातायात के नियमों की जानकारी*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में प्रार्थना सभा में यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में प्रार्थना सभा में यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में यातायात के नियमों की जानकारी दी गई और बताया गया कि कभी भी बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी नहीं चलानी चाहिए और साथ ही यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए,,यातायात के नियम आपकी सुरक्षा के लिए हैं ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और किसी की भी जान ना जाए।
प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि यातायात पुलिस के द्वारा समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं जो बच्चों के लिए काफी उपयोगी हैं और इनका पालन अवश्य करना चाहिए इस अवसर पर यातायात उप निरीक्षक जयराम राय के द्वारा भी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई और बताया गया कि कभी भी किसी तरह के नशीले पदार्थ लेकर स्कूटी बाइक या कर नहीं चलनी चाहिए क्योंकि इससे अपनी जान को तो खतरा है ही साथ ही साथ आप अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं,,, कभी भी तेज रफ्तार में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए, हमेशा नियंत्रित स्थिति में ही गाड़ी चलाएं,इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह, यातायात आरक्षी अजय चौधरी, शिव प्रसाद बहुगुणा, जयकृत सिंह रावत, रंजन अंथवाल,विकास नेगी, प्रवीण रावत,आदि उपस्थित थे

Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.