उत्तराखंड

*महापौर शम्भू पासवान द्वारा नगर निगम क्षेत्र में लगभग ₹115 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया विधिवत उद्घाटन*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश- ​नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए आज महापौर शम्भू पासवान जी द्वारा विभिन्न वार्डों में कई महत्वपूर्ण विकास…

Most Viewed Posts

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश-

​नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए आज महापौर शम्भू पासवान जी द्वारा विभिन्न वार्डों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया । इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से स्थानीय निवासियों को जलभराव और आवागमन जैसी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे ।

​विकास कार्यों की कड़ी में सबसे पहले गुमानीवाला क्षेत्र में स्थानीय जनता की सुविधा के लिए लगभग ₹18 लाख रुपये की लागत से बनने वाली टाइल्स सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के साथ ही, शिवाजी नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान हेतु लगभग ₹35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले निर्माण कार्य का भी विधिवत उद्घाटन हुआ । इसके अतिरिक्त, खेल प्रेमियों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गंगानगर में ₹62 लाख की लागत से बनने वाले नए बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया ।

​इस अवसर पर महापौर ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड का चहुंमुखी विकास और जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है । उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए ।

इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय पार्षदगण सुरेंद्र सिंह नेगी, अभिनव मलिक और भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.