उत्तराखंड

*राज रानी जी की आँखों से दो नेत्रहीनों के अँधेरे जीवन को मिलेगी रोशनी*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - 25.05.2026 दिनांक 24.05.2026, रविबार को स्वर्गीय राज रानी जी (83 वर्ष), त्यागी रोड देहरादून निवासी का निधन हो गया उनके बेटे…

Most Viewed Posts

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – 25.05.2026

दिनांक 24.05.2026, रविबार को स्वर्गीय राज रानी जी (83 वर्ष), त्यागी रोड देहरादून निवासी का निधन हो गया उनके बेटे श्री बी. के. मनचंदा , ने अपनी माता जी की आँखें दान करने की इच्छा जाहिर की और सरदार श्री गुरबिंदर सिंह जी (मुरादाबाद ) ने निर्मल आश्रम नेत्र सस्थान को सूचित किया संस्थान की टीम (डॉ. तुषार व मक्रेंदु) ने दिवंगत के निवास पर जाकर कॉर्निया प्राप्त किये| उस वक़्त परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे| इन नेत्रदान के जरिये दो लोग इस सुन्दर संसार को देख पाएंगे| निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट प्रशासन ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की प्रशंसा की| जिससे की इस नेत्रदान से समाज को प्रेरणा मिलेगी|

नेत्रदान के लिए आवश्यक बातें |
1. मृत्यु के 6 घंटेके अंदर आंखें दान कर देनी चाहिए |
2. मृतक की आँखे बंद करके उसके ऊपर गीली रुई रख देनी चाहिए |
3. पंखा बंद कर दें ऐ. सी. हो तो चलने दें |
4. सिर के नीचे तकिया रख दें |

नेत्रदान करने के लिए संपर्क कर सकतें हैं | +91-9837607526

Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.