उत्तराखंड

*ऋषिकेश- काले की ढाल आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश मारपीट कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई- दो और आरोपी दबोचे*

दिनांक 20.05.2026 को थाना ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत काले की ढाल में बाहरी राज्य से ऋषिकेश घूमने आए व्यक्तियों के साथ मारपीट एवं वाहन क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध…


दिनांक 20.05.2026 को थाना ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत काले की ढाल में बाहरी राज्य से ऋषिकेश घूमने आए व्यक्तियों के साथ मारपीट एवं वाहन क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में थानाऋषिकेश पर मु0अ0सं0-209/2026 धारा 109(1)/191(2)/117(2)/351(3)/352/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए थे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मे गठित पुलिस टीम द्धारा अभियुक्तो की तलाश की जा रही थी।

  गठित पुलिस टीम के द्धारा मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मामले में पूर्व में अशोक थापा एवं नरेश कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।इसी क्रम में दिनांक 23.05.2026 की रात्रि में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल दो अन्य व्यक्ति ट्रांजिट कैम्प के पीछे डग रोड क्षेत्र में कहीं जाने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
  पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया गया कि घटना के दौरान भीड़ के साथ मिलकर उनके द्वारा भी मारपीट एवं वाहन में तोड़फोड़ की गई थी, जिसके बाद वे लगातार पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर छिपते फिर रहे थे। अभियुक्तो के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। अभियुक्तो को आज दिनांक 23.05.2026 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।

अभियुक्त का नाम पता-


1- अमित पुत्र ओमपाल निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, विश्वकर्मा मंदिर के पास, आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून (उम्र–28 वर्ष),
2-अर्जुन भारती पुत्र रामकिशोर भारती निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, पानी की टंकी के पास, आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून (उम्र–24 वर्ष),

पुलिस टीम का विवरण-


1- उ0नि0 निखिलेश सिंह बिष्ट
2-का0 616 तेजपाल
3-चालक का0 46 जयवीर
4- का0 1368 सोहन सिंह
5-का0 189 हिमांशु कुमार

Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.