*हनुमान जयंती पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया विभिन्न मंदिरों के दर्शन*


देवभूमि जे के न्यूज़- ऋषिकेश : 2 अप्रैल 2026

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने प्रमुख रूप से रघुनाथ मंदिर (त्रिवेणी घाट), मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, वैष्णो सेवा आश्रम हनुमान मंदिर, रामानंद आश्रम (तीनो स्थित मायाकुंड), जयराम आश्रम (हरिद्वार रोड़), सोमेश्वर मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर (भरत विहार) एवं हरियाणा भवन में स्थित हनुमान मंदिर (रेलवे रोड़) मे आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी श्रद्धा भाव से भाग लिया और भगवान हनुमान जी के चरणों में प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जयंती हमें भगवान हनुमान जी के अदम्य साहस, निस्वार्थ सेवा और अटूट भक्ति की प्रेरणा देती है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस पावन पर्व पर समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाएं।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उन्हें हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।

उन्होंने अंत में समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि भगवान हनुमान जी की कृपा से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *