ख़ास ख़बर

*श्याम बिहारी पंड़ित (काका) मधवापुर (कठतल) ने नयागांव पंचायत को दिया निःशुल्क शव वाहन सेवा- ग्रामीणों में खुशी की लहर*

देवभूमि जे के न्यूज़-   नया गाँव  पंचायत वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। यहां निःशुल्क शव वाहन सेवा का…


देवभूमि जे के न्यूज़-

 

नया गाँव  पंचायत वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। यहां निःशुल्क शव वाहन सेवा का शुभारंभ किया गया है, जिससे पूरे पंचायत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मानवीय पहल की ग्रामीणों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। बताया जाता है कि नयागांव पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम बिहारी पंडित उर्फ काका ने सेवा भाव से प्रेरित होकर अपने निजी प्रयास से इस शव वाहन को पंचायत की जनता को समर्पित किया है। उन्होंने इसे एक विशेष उपहार के रूप में उपलब्ध कराया है, ताकि किसी भी परिवार को दुख की घड़ी में शव के परिवहन के लिए आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। शव वाहन सेवा का विधिवत शुभारंभ कांग्रेस नेता श्रीराम गिरी एवं डॉ. अशोक भारती उर्फ शंकर भारती के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम में विश्वनाथ यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह, उप सरपंच नवीन सिंह, उप मुखिया बृजमोहन पंडित, सुरेंद्र गिरि,दीनानाथ तिवारी,  संतोष तिवारी, सरफुद्दीन अंसारी, वीरेंद्र गिरि, शेषनाथ गिरि, पुनीत पांडेय, तारकेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रवि यादव, केशव गिरि, कृष्ण यादव, सोहेल अंसारी, वीरेंद्र तिवारी, प्रकाश पंडित सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निःशुल्क शव वाहन सेवा से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिलेगी। अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शव को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह पहल न केवल सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता का भी संदेश देगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की जनहितकारी योजनाएं शुरू होती रहेंगी, जिससे पंचायत का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.