*तनाव रहित स्वस्थ्य जीवन शैली योग, प्राणायाम का आधार-प्रबन्ध निदेशक*


देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – मुनि की रेती, अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन गङ्गा रिजोर्ट में योग, ध्यान साधना के साथ प्राणायाम सहित योग की विभिन्न क्रियाओं का ज्ञान योग साधकों को दिया।इस अवसर पर निगम के प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन ने आये योगाचार्यों को स्मृति चिन्ह सहित अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य मन और शरीर के लिये यौगिक क्रियाओं का जीवन मे बड़ा महत्व है जिससे हम अपने जीवन को तनाव और मानसिक रोग से छुटकारा दिला सकते है।आज पश्चिम सभ्यता के लोग भी हमारी सनातन परंपरा ,योग, साधना, प्राणायाम को स्वीकार कर इसके गुणों से पूर्ण परिचित हो गए है।घर घर योग का विस्तार और हर व्यक्ति स्वस्थ्य, तनाव से मुक्ति पाकर विकास के मार्ग में अपना योगदान देकर भारत राष्ट्र को विश्व गुरु बना सकते है।भारत की आत्मा सत्य, सनातन, योग मूलाधार चक्र है।
आज तीसरे दिन योगगुरु डॉ विपिन जोशी ने मेडिशियेशन, आर्ट ऑफ लिविंग के विशेषज्ञ योगगुरु ने योग प्राणायाम को सरलता से बताया।योग गुरु उषा माता जी ने अयंगर योग के गुर योग साधकों को दिए । योगाचार्य कपिल सांघवी ने प्राणायाम की मानसिक अवसाद से मुक्ति और जीवन बेहत्तर बनाने की सरल विधि बताकर उसके बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इस क्रिया को करने से व्यक्ति स्वस्थ्य ओर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त कर सकता है।मीत प्रसन्ना ने योगा सेशन पर ,डॉ कंचन जोशी और डॉ अर्पिता नेगी ने योग के विभिन्न आयामो के बारे में योग साधकों को जानकारी देकर उनके सवालों का जबाब भी दिया। गुरु रामराय विश्वविद्यालय के प्रो.कंचन जोशी ने बायोमेंकेनिक्स का योग में महत्व पर व्याख्यान दिया जिसमें शरीर की गतियों ओर उनके पूछे के वैज्ञानिक सिध्दांतों, नियमो को सरलता से बताया गया।उन्होंने कहा कि आसानो के सही सन्तुलन की आवश्यकता का ध्यान योग साधकों को रखना चाहिए।तभी इसका समुचित लाभ प्रदान किया जा सकता है। डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल ने वैकल्पिक चिकित्सा पर योग साधकों को अपना अनुभव और वास्तविकता का परिचय कराया।आज प्रयोग में लाई जाने वाली चिकित्सा प्रणाली होम्योपैथी, एक्यूप्रेशर, प्राकृतिक चिकित्सा और दादी के नुक्से जीवन को फायदा पहुँचा रहे है जिनका जीवन मे बुरा प्रभाव नही है।
इसके अलावा आज योग क्लास प्रणिक निद्रा के बारे में डॉ उर्मिला पाण्डेय, ओशो मेडिशियेशन स्वामी बोधि वर्तमान,पेइचिंग इस्कान के योगगुरु बलदेव दास ने योग साधकों को ज्ञान दिया।इस अवसर पर अनेक योग के मर्मज्ञ जनों ने हठ योग आशीष रावत,योग चिकित्सा महेश भट्ट, योग निंद्रा डॉ ममता शर्मा, योग दर्शन विमला शर्मा आदि ने व्याख्यान देकर योग साधकों को अवगत कराया।इस अवसर पर वन्स उपोन ए टाइम्स गजल ग्रुप ने गजल कार्यक्रम कर वाहवाही बटोरी।आज शाम गङ्गा आरती के बाद इस्कान ग्रुप के माध्यम से संकीर्तन का कार्यक्रम योग साधकों की भक्ति की नवविद्या से रूबरू कराकर अपनी सनातन सँस्कृति की ध्वज पताका को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
आज के कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने के लिये महाप्रबंधक प्रशासन लक्ष्मी राज चौहान,महादेव उनियाल, मनोज पुरोहित, अनूप नेगी, प्रभात रॉय, विवेक, रजत बिष्ट, नन्दा दत्त पुरोहित,अरविंद मैठाणी,लक्ष्मी जोशी, मुकेश प्रमाणिक, राजेन्द्र ढोंडियाल सहित निगम आयोजन समिति के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा मुनि की रेती, अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के अवसर पर आस्था पथ से जानकी चट्टी, स्वर्गाश्रम ,रामझूला से फिर आस्था पथ पर रैली का आयोजन किया जाना है जिसमें सैकड़ो योग साधक ओर नामचीन खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है
इस सम्बंध में निगम प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन खुद तैयारियों का जायजा आयोजन समिति से लेकर तय समय मे सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए है।क्रॉस कंट्री रैली प्रातः 6.30 बजे प्रारम्भ होगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *