*आरम्भ सम्मान से सम्मानित हुए कनक किशोर-भोजपुरी के विख्यात कवि एवं लेखक है कनक किशोर*


देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – दावथ (रोहतास)

दावध प्रखण्ड के डेढ़गाँव स्थित आरंभविद्यालय परिसर में ‘आरंभ सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में भोजपुरी के विख्यात कवि और लेखक कनक किशोर को ‘आरंभ सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रतिवर्ष शाहाबाद में जन्मे ऐसे साहित्यकार, चित्रकार या रंगकर्मी को दिया जाता है, जिन्होंने अपनी रचनाओं और अपने कार्यों से अपनी माटी, अपनी भाषा और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति दिलायी हो। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जितेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में आए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कनक किशोर की पुस्तक ‘भोजपुरी शब्द संपदा’, जितेन्द्र कुमार की ‘शब्द वातायन’ तथा ‘रजनीगंधा’ एवं भोजपुरी सम्मेलन पत्रिका के नए अंक तथा सुरेश कोटक की ‘धरती के गीत’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ।
समारोह में आए अन्य अतिथियों में नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा० अमरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रो० रविन्द्रनारायण सिंह और प्रो० विद्याशंकर तिवारी, भोजपुरी अकादमी नई दिल्ली के सदस्य रवि प्रकाश ‘सूरज’, प्रख्यात चित्रकार कौशलेश पांडे, किसान कवि लक्ष्मीकांत मुकुल तथा कवि हरेराम सिंह, इतिहासकार अध्येता कुमार शंभू शरण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कनक किशोर ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वे अपनी मातृभाषा भोजपुरी के लिए और भी बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे। समारोह का संचालन प्रो० रविन्द्रनारायण सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आरंभविद्यालय के सचिव अजय कुमार ने किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *