उत्तराखंड

*देहरादून- दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के पुत्र की गोली मारकर की हत्या-क्षेत्र में फैली सनसनी*

डेस्क- दिनदहाड़े थाना से कुछ ही दूर पर एक युवक की सरेआम हत्या से राजधानी में फैली सनसनी! प्राप्त खबरों के अनुसार कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत तिब्बती मार्केट…

डेस्क- दिनदहाड़े थाना से कुछ ही दूर पर एक युवक की सरेआम हत्या से राजधानी में फैली सनसनी! प्राप्त खबरों के अनुसार कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत तिब्बती मार्केट के पास आज सुबह एक व्यक्ति को स्कूटी सवार लोगों ने गोली मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है। वह रिटायर्ड कर्नल के पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 10:30 बजे लोगों ने अर्जुन शर्मा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया है। जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस पारिवारिक विवाद, व्यावसायिक रंजिश सहित सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.