ऋषिकेश

*ऋषिकेश-माँ सुरकंडा’ (Maa Surkanda) गढ़वाली फीचर फिल्म का पहला शो रहा हाउसफुल*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - ऋषिकेश: पी आर फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित माँ सुरकंडा' (Maa Surkanda) गढ़वाली फीचर फिल्म का पहला शो हाउसफुल रहा।…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश: पी आर फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित माँ सुरकंडा’ (Maa Surkanda) गढ़वाली फीचर फिल्म का पहला शो हाउसफुल रहा। देहरादून रॉड स्तिथ रामा पैलेस में प्रदर्शित हुई मां सुरकंडा फीचर फिल्म के पहले शो का शुभारंभ मां सुरकंडा डोली दरबार के परमाध्यक्ष उपासक आचार्य अजय बिजल्वाण,अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष नागराज उपासक डॉ राजे नेगी ने सँयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर फ़िल्म से जुड़ी स्टार कॉस्ट ने मुख्यातिथिओ को माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। फ़िल्म के निर्देशक अशोक चौहान (आशु) ने बताया कि आंचलिक भाषा मे बनी इस धार्मिक फ़िल्म का मुख्य उद्देश्य,ऊँचे जो टिहरी गढ़वाल में माँ सुरकंडा देवी मंदिर के पास एक शानदार स्थान पर फिल्माई गयी हैं, न केवल उत्कृष्ट कैमरावर्क, मधुर गीतों,सटीक संवादों और प्रकृतिक सुंदरता से भरपूर फिल्म के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करना है। मुख्यातिथि उपासक अजय बिजल्वाण ने कहा कि टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय देवी दर्शन और उसके उद्धव के इतिहास को जानने के लिए मां सुरकंडा केवल एक चलचित्र फ़िल्म नही,बल्कि श्रद्धा, विश्वास और संस्कारों की वो पावन यात्रा हैं जो दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं।अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने बताया कि माँ सुरकंडा’ एक भक्ति फीचर फिल्म है, यह फिल्म उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और सुरकंडा देवी की धार्मिक महिमा को दर्शाती है।फ़िल्म रोजाना एक शो में सुबह 11:15 बजे से प्रदर्शित हो रही हैं उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगो को फ़िल्म देखने आने की अपील की। इस मौके पर समाजसेवी कुसुम जोशी, फ़िल्म के निर्माता प्रेम सिंह,राजेंद्र भट्ट,फ़िल्म अभिनेता राजेश मालगुडी, सावन गैरोला,अभिनेत्री साक्षी काला, संजय चमोली,पदम् गुसाईं,अरविंद नेगी,मनोज चौहान,शरद काला, शांतनु चौहान,पूनम सकलानी, उषा डोभाल मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.