*राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने नगर निगम ऋषिकेश सभागार में की बैठक*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -दिनांक 4 फरवरी 2026 को भगवत प्रसाद मकवाना, उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग/राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम ऋषिकेश सभागार में बैठक ली गई जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष द्वारा एजेंडा में प्रस्तावित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि नगर निगम ऋषिकेश में तैनात दो कर्मचारी, जिन्हें ACP का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिनकी पत्रावली लंबित है, प्रकरण को तत्काल निस्तारित करें। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत नाले नालियों की सफाई करने वाले नाला गैंग का पुनः सर्वेक्षण कर मैन्युअल स्कैवेंजर्स के लिए चयन करने, आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त कर्मचारियों को नियमितीकरण के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी को समाज कल्याण से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने, पर्यावरण मित्रों को बैंक से लोन दिलाए जाने आदि कार्यों को शीघ्र करने एवं नगर निगम ऋषिकेश में सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बैठक में अवगत कराया गया की 70 लोगों की सूची तैयार कर पर्यावरण मित्रों को लोन प्रदान करने बैंक भेजा गया। जिस पर सफाई कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया की सूची में किसी भी कर्मचारी को बैंक द्वारा कोई लाभ नहीं मिल तथा बैंक द्वारा फाइल वापस कर दी गई जिस पर मान्य उपाध्यक्ष द्वारा गहरी नाराजगी जाहिर की गई तथा लीड बैंक अधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने व कर्मचारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निस्तारण न करने पर लीड बैंक अधिकारी को माननीय आयोग द्वारा तलब करते हुए बैठक में उपस्थित न होने पर नगर आयुक्त महोदय को स्पष्टीकरण जारी किए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जल संस्थान द्वारा सफाई कर्मचारियों को बिना किसी उपकरण के सीधे गटर में उतारने का प्रकरण भी उठाया गया। जिस पर जल संस्थान के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए एवं संबंधित ठेकेदार के प्रति कार्यवाही करते हुए मान्य आयोग को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कंपनी के हेल्पर द्वारा मानदेय, जो कि रुपए 482 प्रतिदिन के अनुसार दिया जा रहा है, को शासनादेश के अनुसार प्रतिदिन ₹500 भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
बैठक में EPF अधिकारी को निर्देशित किया गया के जिन कर्मचारियों का EPF उनको भुगतान नहीं किया गया है, ऐसे कर्मचारियों के लिए दिनांक 27 फरवरी 2026 को विशेष कैंप आयोजित कर भुगतान हेतु आ रही समस्याओं को दूर किया गया।
माननीय उपाध्यक्ष द्वारा ऋषिकेश के एसपीएस अस्पताल में आउटसोर्स पर कार्यरत 23 कार्मिकों को मानकों के विपरीत कम वेतन दिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया की समस्त कर्मचारियों को शासन आदेश के अनुसार मानदेय का भुगतान कराया जाए।
बैठक में भगवत प्रसाद मकवाना राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, एडवोकेट राकेश कुमार पारछा, सदस्य सफाई आयोग उत्तराखंड सरकार, मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, विशाल बिरला राष्ट्रीय महामंत्री क्रांतिकारी मोर्चा, विनोद घाघट, अक्षय, राकेश कुमार अध्यक्ष एस सी मोर्चा, अक्षय खैरवाल प्रदेश युवा मोर्चा, संयोजक नरेश खैरवाल, अध्यक्ष स्वच्छकार संघ अजय बागड़ी, राकेश खैरवाल, जितेंद्र भंडारी सफाई नायक अन्य विभागों के अधिकारी गण मौजूद थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *