*मेयर शंभू पासवान ने नगर निगम ऋषिकेश के विकास हेतु मुख्यमंत्री के समक्ष 11 सूत्रीय मांगपत्र सौपा*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में और कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान जी ने बैठक में प्रतिभाग कर नगर निगम क्षेत्र के वन भूमि प्रकरण मामले में प्रभावित 12 वार्ड के बचाव हेतु और चंद्रभागा नदी के दोनों तरफ पक्के तटबंधों का निर्माण, चंद्रेश्वर मंदिर और त्रिवेणी घाट से जोड़ने के लिए पुल के निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर 11 महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर पत्र प्रेषित किया।

मेयर शंभू पासवान ने नगर निगम ऋषिकेश के विकास हेतु मुख्यमंत्री के समक्ष 11 सूत्रीय मांगों को रखा जो निम्नलिखित है-

1. त्रिवेणी घाट के पास चन्द्रभागा नदी (सुखी नदी) के मध्य लक्ष्मण झूला जो बैराज तक भी गंगा तट के किनारे आस्था पथ को जोड़ता है जिसमें स्थाई पुल का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है, जिससे जानकी झूला, रामझुला बजरंग सेतु तक आवागमन करने में श्रद्धालुओं/पर्यटकों सहित स्थानीय जनमानस को भी आवागमन में आसानी होगी तथा ऋषिकेश शहर को कावड़ यात्रा, कुम्भ मेला आदि के अवसर पर जाम से राहत मिलेगी।

2. संजय झील से निकलने वाली रम्भा नदी के प्रभाव को एक निश्चित दिशा में सुव्यवस्थित किये जाने हेतु संजय झील से गंगा तक 3 कि०मी० लगभग नदी के दोनो तरफ सुरक्षा दीवर एवं सौदर्यकरण हेतु धनराशि स्वीकृति।

रायवाला में गौशाला/ए०बी०सी० सेंटर के निर्माण हेतु 8 करोड़ की धनराशि आवंटन हेतु स्वीकृति।

३. 4. आई०एस०बी०टी० परिसर त्रऋषिकेश में के०एफ०डब्लू० के माध्यम से बहुउद्देशीय बिल्डिंग / मल्टीस्टोरी पार्किंग आदि बनाये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश।

5. के०एफ०डब्लू० के माध्यम से चन्द्रभागा पुल से नाव घाट तक चन्द्रभागा नदी के दोनो तरफ आस्था पथ का विस्तारीकरण।

6. ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 15 सामुदायिक भवनों का नव निर्माण / पुर्ननिर्माण करने हेतु धनराशि की स्वीकृति। 7. नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 08 पार्कों के निर्माण हेतु धनराशि की स्वीकृति।

8. एम०डी०डी०ए० द्वारा निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी पार्किंग/गगर निगम कार्यालय भवन के साथ में पूर्व से स्थापित विद्युत विभाग के विद्युत स्टेशन को अन्यन्त्र शिफ्ट किये जाने हेतु कार्यदायी संस्था को आंगणित रूपये 10 लाख अवगुका किन्ये जाने हेतु एम०डी०डी०ए० को निर्देशित करने का कष्ट करें।

9. कोयल घाटी से एम्स तक सड़क के मध्य डेकोरेटेड पोल एवं सौन्दर्याकरण हेतु धनराशि का आवंटन ।

10. के०एफ०डब्लू० के माध्यम से ऋऋषिकेश क्षेत्र के विकास हेतु आवटिंत / स्वीकृत 1800 करोड से नगर निगम ऋषिकेश को सडक, नाली निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु पृथक से 200 करोड स्वीकृति।

11. नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत समस्त लाईटों को ऑटोमिशन किये जाने हेतु सी०सी०एम०एस० स्थापित करने हेतु स्वीकृति। अतः महोदय नगर निगम ऋषिकेश के उक्त प्रस्तावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए, नगर निगम ऋषिकेश को धनराशि उपलब्ध / आवंटित किये जाने का कष्ट करें, जिससे तीर्थनगरी त्रऋषिकेश को एक आर्दश और विकसित शहर बनाया जा सके।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *