उत्तराखंड

*ऋषिकेश- स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज़- दिनाँक – 03.01.2026 ऋषिकेश ============ ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 7.33 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते…

देवभूमि जे के न्यूज़-
दिनाँक – 03.01.2026 ऋषिकेश
============
ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 7.33 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
=============
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में दि0 02.01.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान डग वाली रोड़ बस अड्डा, ऋषिकेश से अभियुक्त- राहुल साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी गली न0 02 चन्द्रेश्वरनगर ऋषिकेश उम्र -26 वर्ष को 7.33 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आज दिनांक 03.01.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
अभियुक्त से बरामद माल
********
(1)- 7.33 ग्राम अवैध स्मैक

गिरफ्तार अभियुक्त –
01- राहुल साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी गली न0 02 चन्द्रेश्वरनगर ऋषिकेश उम्र -26 वर्ष ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम
1- उ0नि0 निखिलेश बिष्ट
2- कानि0 अशोक कुमार
3- कानि0 अंकुल कुमार

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.