*बखेटिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ऋषिकेश ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर*

देवभूमि जे के न्यूज़-

बखेटिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ऋषिकेश के द्वारा तुंगखाल यमकेश्वर ब्लॉक जिला पौड़ी गढ़वाल में एक वृहुद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दूरराज और आसपास के लोगों ने अपना इलाज कराया और उचित सलाह डॉक्टर के द्वारा दी गई।इसके साथ ही चिकित्सा कैंप में सैकड़ो लोगों को नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया!
शिविर में पहुंचे डॉक्टर विकास वर्मा ऑर्थोपेडिक डॉक्टर ने लोगों को चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ खान-पान और रहन-सहन के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी।चिकित्सा शिविर में विभिन्न बीमारियों के अनेकों विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद थे।
हॉस्पिटल श शिविर लगाकर 125 से अधिक लोगों की जांच की और दवाएं बांटीं, जिसमें ऑर्थोपेडिक, जनरल सर्जरी, फिजिशियन, न्यूरोसर्जन और त्वचा विशेषज्ञ शामिल थे, और यह दर्शाता है कि ऐसे शिविर दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
बखेटिया अस्पताल दी गई सेवाओं में निःशुल्क जांच (रक्त, नस, हड्डी), परामर्श और दवा वितरण के अवसर पर अनेकों स्थानीय और गणमान्यजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर शिविर में आए लोगों को चिकित्सा के विषय में बताते हुए डॉक्टर महावीर सिंह बखेटिया ने कहा कि स्वस्थ जीवन में सबसे बड़ा धन है और जरा सी लापरवाही जीवन को संकट में डाल सकती है। इसलिए समय रहते हुए हमें अपने शरीर की पूरी तरह जांच और देखभाल करना चाहिए। ऋषिकेश का मशहूर अस्पताल बखेटिया अस्पताल द्वारा समय-समय पर दूरदराज के क्षेत्र में जहां चिकित्सा सुविधा नहीं पहुंची है वहां हम कैंप लगाकर लोगों की स्वास्थ्य की जांच करते हैं। ऋषिकेश में हमारा अस्पताल केंद्र सरकार द्वारा प्रमाणित और सभी प्रकार के सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ मिलता है आधुनिक चिकित्सा से सुविधाओं से सुसज्जित बखेटियाया अस्पताल निश्चित रूप से आप सब की सेवा में अपनी सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *