उत्तराखंड

*व्यापारियों और नगर निगम ने आपस में किया सामूहिक संवाद, कई मुद्दों पर हुई चर्चा*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - सोमवार को नीरज भवन ऋषिकेश में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम ऋषिकेश के साथ एक संयुक्त संवाद का…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

सोमवार को नीरज भवन ऋषिकेश में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम ऋषिकेश के साथ एक संयुक्त संवाद का आयोजन किया जिसमें सौ से ज्यादा व्यापारियों ने सम्मिलित होकर नगर निगम महापौर शम्भु पासवान जी एवं सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट जी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।

सामान्यतः व्यापारियों की समस्याओं में अतिक्रमण, अन्य प्रदेश से आकर खुले में ठेली लगाना, कूड़ा और गंगा कॉरिडोर जैसी प्रमुख समस्याएं शामिल रहीं।

महापौर शम्भु पासवान जी एवं सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को पूरी धैर्यता के साथ सुना और सभी पर अपने विचार भी रखे।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया जी ने बताया कि लंबे समय से व्यापारियों को प्रशासन की कुछ गतिविधियों द्वारा समस्या का सामना करना पड़ रहा था जो कि व्यापारियों और नगर निगम का आपसी समन्वय न हो पाने के कारण उत्पन्न हो रही थी।
इसलिए व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विचार किया कि दोनों के मध्य संवाद होना आवश्यक है जिसकी निमित आज एक स्वस्थ संवाद का आयोजन हुआ और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा जी ने बताया कि व्यापारीगण ऋषिकेश के हित के लिए कार्य करते आए हैं ऐसे में नगर निगम के साथ उनका सामंजस्य होना अति आवश्यक है यदि व्यापारियों को कोई तकलीफ है तो निगम को संज्ञान लेना चाहिए साथ ही को व्यापारी यदि नियमों के विरुद्ध कार्य करता है तो हम उसका विरोध भी अवश्य करते हैं।

नगर निगम ऋषिकेश महापौर शम्भु पासवान जी द्वारा सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि निगम के द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे व्यापारियों का अहित हो लेकिन ऋषिकेश को साफ स्वच्छ और उन्नत बनाने के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि बिना व्यापारियों के सहयोग के नगर निगम ऋषिकेश विकास नहीं कर सकता है, दोनों की साझेदारी से ही शहर स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा।

समस्त व्यापारियों द्वारा जो भी समस्याएं उजागर की गई उन पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया कि निगम द्वारा किस विषय पर कितना कार्य किया गया है। इस संवाद कार्यकम में नरेश अग्रवाल, दीपक तायल , श्रवण जैन , विवेक तिवारी , प्रिंस मनचंदा , सुरेश सुरी , सुनील गुप्ता , प्रदीप दुबे , नवल कपूर , मनोज कालरा , आशु डंग , विक्की सेठी , विनोद कोठारी , मनोज टुटेजा , हितेंद्र पंवार , संजय भट्ट , पंकज चावला , आशु अरोड़ा , अभिषेक शर्मा सहित अनेक सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.