ऋषिकेश

*ऋषिकेश -रोटरी क्लब ऋषिकेश रोजगार मेला आयोजित कर दूर करेंगे बेरोजगारी*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 19/12/2023- रोटरी क्लब ऋषिकेश आगामी 22 दिसंबर को ऋषिकेश में रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है मेले में कई कंपनियों द्वारा…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 19/12/2023- रोटरी क्लब ऋषिकेश आगामी 22 दिसंबर को ऋषिकेश में रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है मेले में कई कंपनियों द्वारा लगभग 500 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। बता दे कि मंगलवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व असिस्टेंट गवर्नर नितिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 दिसंबर को रेलवे रोड स्थित सिंह सभा गुरु नानक गुरुद्वारे में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सिडकुल, पंतनगर व ग्रेटर नोएडा की कई कंपनियां प्रतिभाग करेंगी व बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगी।
डॉक्टर रवि कौशल ने बताया कि मेले में कंपनियों द्वारा 10वीं व 12वीं पास बेरोजगार युवाओं को उनके मूल प्रमाण पत्रों की जांच के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए युवाओं को मोबाइल नंबर 740931093, 7409300994, 9761310993 पर पंजीकरण करवाना होगा। कंपनियों द्वारा लगभग 500 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
नौकरी करने के दौरान 10 से 12 हजार रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा साथ ही भोजन, आवास, जूते व ड्रेस की व्यवस्था कंपनी की तरफ से होगी।

वार्ता के दौरान रोटरी क्लब के सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन नागपाल, प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ रवि कौशल, नितिन गुप्ता,गोपाल अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.