उत्तराखंडधर्म-कर्मराशिफल

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग- आसान रास्ता!*

Spread the love


*आज का पञ्चांग*

*दिनांक:-15/07/2025, मंगलवार*
*पंचमी, कृष्ण पक्ष,*
*श्रावण*
(समाप्ति काल)

तिथि————– पंचमी 22:38:27 तक
पक्ष————————— कृष्ण
नक्षत्र————- शतभिषा 06:25:17
योग—————- सौभाग्य 14:11:10
करण————— कौलव 11:20:53
करण————— तैतुल 22:38:27
वार———————— मंगलवार
माह————————- श्रावण
चन्द्र राशि————कुम्भ 23:56:57
चन्द्र राशि——————– मीन
सूर्य राशि——————– मिथुन
रितु—————————- वर्षा
आयन——————- दक्षिणायण
संवत्सर——————– विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर) ————-सिद्धार्थी
विक्रम संवत—————– 2082
गुजराती संवत—————– 2081
शक संवत——————— 1947
कलि संवत——————– 5126
सूर्योदकाल—————– 19:15:22
दिन काल—————— 13:40:30
रात्री काल—————– 10:19:59
चंद्रास्त——————– 09:43:15
चंद्रोदय——————- 22:23:55
लग्न—- मिथुन 28°34′ , 88°34′
सूर्य नक्षत्र——————- पुनर्वसु
चन्द्र नक्षत्र—————– शतभिषा
नक्षत्र पाया——————— ताम्र

*🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩*

सू—- शतभिषा 06:25:17

से—- पूर्वाभाद्रपदा 12:16:53

सो—- पूर्वाभाद्रपदा 18:07:27

दा—- पूर्वाभाद्रपदा 23:56:57

*💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮*

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद
============================
सूर्य= मिथुन 28°49, पुनर्वसु 3 हा
चन्द्र= कुम्भ 19 °30 , शतभिषा 4 सू
बुध = कर्क 20°52 ‘ आश्लेषा 2 डू
शु क्र= वृषभ 17°05, रोहिणी , 3 वी
मंगल= सिंह 21°30 ‘ पू o फ़ा o 3 टी
गुरु=मिथुन 13°30 आर्द्रा , 2 घ
शनि=मीन 07°48 ‘ उ o भा o , 2 थ
राहू=(व) कुम्भ 27°01 पू o भा o, 3 दा
केतु= (व) सिंह 27°01 उ oफा o 1 टे
============================

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*

राहू काल 15:50-17:33 अशुभ
यम घंटा 08:59 10:43 अशुभ
गुली काल 12:25 14:08 अशुभ
अभिजित 11:58 12:52 शुभ
दूर मुहूर्त 08:19 – 09:14 अशुभ
दूर मुहूर्त 23:23 – 24:18* अशुभ
वर्ज्यम 12:40-14:14 अशुभ
प्रदोष 19:15-21:21. शुभ

🚩पंचक 2 अहोरात्र अशुभ

💮चोघडिया, दिन

रोग 05:35 से 07:17 अशुभ
उद्वेग 07:17 09:00 अशुभ
चर 09:00 से 10:43. शुभ
लाभ 10:43 – 12:25. शुभ
अमृत 12:25-14:08. शुभ
काल 14:08 -15:50 अशुभ
शुभ 15:50-17:33. शुभ
रोग 17:33 19:15. अशुभ

🚩चोघडिया, रात

काल 19:15-20:33 अशुभ
लाभ 20:33 – 21:50 शुभ
उद्वेग 21:50- 23:08 अशुभ
शुभ 23:08 -24:25 शुभ
अमृत 24:25* – 25:43 शुभ
चर 25:43* – 27:00* शुभ
रोग 27:00*28:18* अशुभ
काल 28:18*29:35 अशुभ

💮होरा, दिन

मंगल 05:35- 06:43
सूर्य 06:43- 07:52
शुक्र 07:52 -09:00
बुध 09:00- 10:08
चन्द्र 10:08 -11:17
शनि 11:17- 12:25
बृहस्पति 12:25 -13:34
मंगल 13:34- 14:42
सूर्य 14:42 – 15:50
शुक्र 15:50 – 16:59
बुध 16:59 – 18:07
चन्द्र 18:07 -19:15

🚩होरा, रात

शनि 19:15- 20:07
बृहस्पति 20:07- 20:59
मंगल 20:59- 21:50
सूर्य 21:50- 22:42
शुक्र 22:42- 23:34
बुध 23:34 -24:25
चन्द्र 24:25-25:17
शनि 25:17- 26:09
बृहस्पति 26:09-27:00
मंगल 27:00- 27:52
सूर्य 27:52* – 28:44
शुक्र 28:44-29:35

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩*

मिथुन > 03:26 से 05:36 तक
कर्क > 05:36 से 07:56 तक
सिंह > 07:56 से 10:16 तक
कन्या > 10:16 से 12:30 तक
तुला > 12:30 से 14:50 तक
वृश्चिक > 14:50 से 17:10 तक
धनु > 17:10 से 19:24 तक
मकर > 19:24 से 21:02 तक
कुम्भ > 21:02 से 22:22 तक
मीन > 22:22 से 23:42 तक
मेष > 23:42 से 01:38 तक
वृषभ > 01:38 से 03:28 तक
=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान————- उत्तर*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा गुड़ खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

15 + 5 + 3 + 1 = 24 ÷ 4 = 0 शेष
पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

गुरु ग्रह मुखहुति

*💮 शिव वास एवं फल -:*

20 + 20 + 5 = 45 ÷ 7 = 3 शेष

वृषभारूढ़ = शुभ कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮*

*नाग पंचमी*

*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*

कोकिलानां स्वरो रूपं नारीरूपं पतिव्रतम् ।
विद्यारूपं कुरूपाणांक्षमा रूपं रपस्विनाम् ।।
।।चाo नीo।।

कोयल की सुन्दरता उसके गायन मे है. एक स्त्री की सुन्दरता उसके अपने पिरवार के प्रति समर्पण मे है. एक बदसूरत आदमी की सुन्दरता उसके ज्ञान मे है तथा एक तपस्वी की सुन्दरता उसकी क्षमाशीलता मे है.

*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*

गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18

सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः॥

संपूर्ण धर्मों को अर्थात संपूर्ण कर्तव्य कर्मों को मुझमें त्यागकर तू केवल एक मुझ सर्वशक्तिमान, सर्वाधार परमेश्वर की ही शरण (इसी अध्याय के श्लोक 62 की टिप्पणी में शरण का भाव देखना चाहिए।) में आ जा। मैं तुझे संपूर्ण पापों से मुक्त कर दूँगा, तू शोक मत कर
॥66॥

*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

🐂वृष
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

👫मिथुन
मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

🦀कर्क
विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

🐅सिंह
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🙍‍♀️कन्या
स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

⚖️तुला
किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🦂वृश्चिक
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

🏹धनु
तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

🐊मकर
कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

🍯कुंभ
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।

🐟मीन
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*

*जीवन मे समस्याएं जटिल हो सकती है, पर क्या उसका समाधान भी जटिल ही होगा?*

*आसान रास्ता!*

एक कार बनाने वाली कंपनी के एक इंजीनियर ने एक उत्कृष्ट और विश्वस्तरीय कार डिजाइन की। कंपनी के सीईओ उसकी रचनात्मकता और कड़ी मेहनत से निर्मित कार की डिजाइन और उत्पाद से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने उसकी बहुत सराहना की।

हालाँकि, नई डिजाइन की इस कार को उत्पादन स्थान से बाहर निकालकर शोरूम में ले जाने के लिए, उन्हें एक समस्या का सामना करना पड़ा। कार की ऊँचाई प्रवेश द्वार से दो इंच लंबी पाई गई।

स्वभाविक रूप से वह इंजीनियर परेशान था और उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसने कार बनाने से पहले इतने महत्वपूर्ण बिंदु पर ध्यान क्यों नहीं दिया?

हर कोई इस बारे में सुझाव दे रहा था कि कार को उत्पादन स्थान से बाहर कैसे ले जाया जाए?

पेंटर ने प्रस्ताव दिया कि वे कार को बाहर निकाल लें, ऊपर की खरोंचों को वे फिर बाद में कुछ टच-अप देकर ठीक कर सकते हैं। पर इंजीनियर ने अपने और अपनी टीम द्वारा बनाई गई उत्कृष्ट कृति को बर्बाद करने के बजाय प्रवेश द्वार को तोड़ने का विकल्प ज्यादा पसंद किया। प्रवेश द्वार को बाद में बिना किसी परेशानी के आसानी से फिर से बनाया जा सकता था।

लेकिन, कंपनी के सीईओ इनमें से किसी भी विचार से सहमत नहीं थे। उन्हें दीवार तोड़ने या कार को खरोंच कर बाहर लाने का कोई मतलब नहीं लगा!

फैक्ट्री का चौकीदार, जो कुछ समय से यह सब देख रहा था, धीरे-धीरे और झिझकते हुए सीईओ के पास पहुँचा। नम्रता से, उसने कहा कि,”अगर आप मुझे अनुमति दे, तो मैं कार को बिना नुकसान पहुँचाये बाहर निकाल सकता हूँ।”

वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने सोचा कि यह बूढ़ा आदमी ऐसा क्या करेगा जो हम सब विशेषज्ञ लोग नहीं कर पाए?
पर सीईओ ने एक पल सोचा और फिर चौकीदार की अनुमति दे दी।

अनुमति मिलने के बाद चौकीदार अंदर गया और गाड़ी के पहियों के वाल्व खोल कर, चारों पहियों से कुछ हवा निकाल दी। चूँकि कार प्रवेश द्वार से केवल 2 इंच ही उँची थी, चारों टायर में से हवा निकलते ही कार ऊँचाई में 2-3 इंच छोटी हो गई। और फिर चौकीदार ने कहा, “अब आप इसे आसानी से बाहर निकाल सकते है।”

ख़ुशी के साथ साथ वहाँ खड़े सभी लोग हैरान रह गए। यह वास्तव में बहुत ही सरल पर सटीक उपाय था।

*दोस्तों जीवन की हर समस्या का समाधान हम अपने दिमाग से खोजते है। कई बार समस्या सुलझने की बजाय उलझ जाती है,और वह और अधिक जटिल हो जाती है जबकि हम अपने विवेक से उसे आसानी से सुलझा सकते है!*

*🧠दिमाग की जटिलता से ह्रदय की सरलता की ओर एक कदम…*

*”सरल अभ्यास आज की जटिल दुनिया में हमारे सामने आने वाली कई चुनौतियों का बहुत प्रभावी समाधान प्रस्तुत करता हैं।”*

Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

देवभूमि jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *