ऋषिकेश

*श्रीमती स्नेह जैन की 24वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को वितरित किए गए स्वेटर जूते व पाठ्य सामग्री!*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 11/12/2023- अपना रोटी बैंक ऋषिकेश शाखा के तत्वाधान में प्रमोद कुमार जैन सपरिवार राजकीय किया कन्या उच्चतर विद्यालय हर्रावाला पहुंचे, वहां स्कूल के…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 11/12/2023-

अपना रोटी बैंक ऋषिकेश शाखा के तत्वाधान में प्रमोद कुमार जैन सपरिवार राजकीय किया कन्या उच्चतर विद्यालय हर्रावाला पहुंचे, वहां स्कूल के 50 बच्चों को स्वेटर, जूते, जुराब व पाठ्य सामग्री वितरण किया। जरूरतमंद बच्चों ने यह सभी सामग्री प्रकार बहुत खुश हुए।

अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि आज से 24 साल आज ही के दिन 11 दिसंबर को पत्नी श्रीमती स्नेह जैन की आकस्मिक निधन हुआ था, उन्हीं की स्मृति में हम हर वर्ष विभिन्न स्कूलों में यह कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। आगे भी हमारा यह प्रयास जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वाति जैन, नेहा जैन ,निमित्त जैन, के साथ विद्यालय की अध्यापिका चंद्रकला बेंजवाल, प्रवीण गोसाई, योगिता नेगी, मधु नेगी, निरुपमा बिष्ट, प्रतिभा करणपाल, अनिता कोठारी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.