उत्तराखंड

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया अभिनंदन*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 08 दिसंबर 2023- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अभिनंदन किया। डॉ…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 08 दिसंबर 2023-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अभिनंदन किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर पहुंचना हम सभी उत्तराखंडवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए “उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023” का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि इकोलॉजी और इकॉनमी का समन्वय बनाते हुए इस निवेश को धरातल पर उतारा जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे। इससे प्रदेश के विकास को अभूतपूर्व गति मिलने के साथ ही यहां की आर्थिक स्थिति को भी नई मजबूती प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए संकल्पबद्ध है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.