देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,04/12/2023-
नगर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के पद भार संभालने के बाद वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कार्यकरिणी सदस्यो के शिष्ट मंडल ने उनको पुष्प भेंट कर स्वागत एवम अभिनंदन किया। इस दौरान सदस्यों ने उन्हें वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि पुलिस प्रशासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा एवम सहायता प्रदान करने में कोई कमी नहीं की जायेगी।
शिष्ट मंडल में संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल, प्रदीप कुमार जैन, अशोक रस्तोगी, अरविंद जैन, हरीश ढींगरा, हर चरण सिंह दिनेश मुद्गल, उपस्थित रहे।







0 Comments