उत्तराखंड

*जयमाला के बाद प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन- मंडप में इंतजार करता रह गया दूल्हा- करना पड़ा ये काम*

डेस्क -03-Dec-2023 भागलपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जहां वरमाला के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूल्हा मंडप में…

डेस्क -03-Dec-2023 भागलपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जहां वरमाला के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूल्हा मंडप में शादी के लिए लड़की का इंतजार करता रह गया। भागलपुर में हुई इस अनोखी शादी की चर्चा चारों ओर हो रही है।
ज्ञात हो कि भागलपुर के नाथनगर स्थित प्राणपुर निवासी प्रकाश कुमार की शादी भागलपुर सन्हौला थाना क्षेत्र के तारड़ ख़िरीडार गांव में तय हुई थी। निर्धारित तिथि को दूल्हा बना प्रकाश अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए बैंड बाजा और बाराती के साथ लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया।
जयमाला के स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे का स्वागत किया। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और मिठाई खिलाई। वरमाला की रस्में तो ठीक से पूरी हो गईं लेकिन सिंदूरदान से ठीक पहले बड़ा कांड हो गया। दुल्हन बाथरूम जाने की बात कहकर घर के अंदर चली गई और पिछले रास्ते से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
उधर, मंडप में पंडित और दूल्हा के साथ साथ दोनों पक्ष के लोग दुल्हन का इंतजार करते रहे। काफी देर तक जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो लोगों को शक हुआ। परिजनों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो दुल्हन लापता थी। दुल्हन के फरार होने की खबर मिलते ही शादी के मंडप में हड़कंप मच गया। बाराती तो वापस लौट गए लेकिन दूल्हा शादी के लिए धरना पर बैठ गया। काफी मान मनौव्वल के बाद जब दूल्हा नहीं माना तो दूसरी लड़की से उसकी शादी संपन्न कराई गई। तब जाकर मामला शांत हुआ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.