ऋषिकेश

*ऋषिकेश-वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने निर्धन कन्या के विवाह में किया सहयोग*

देव भूमि जे के न्यूज 03/12/2023- दान, स्वयंसेवा और परोपकार की धारणा वास्तविक सामाजिक बंधन प्रदान करता है और समावेशी और अधिक लचीले समाज के निर्माण में योगदान…

देव भूमि जे के न्यूज 03/12/2023-
दान, स्वयंसेवा और परोपकार की धारणा वास्तविक सामाजिक बंधन प्रदान करता है और समावेशी और अधिक लचीले समाज के निर्माण में योगदान देता है। दान मानवीय संकटों के सबसे बुरे प्रभावों को कम कर सकता है, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, आवास और बाल संरक्षण में सार्वजनिक सेवाओं को पूरक बना सकता है। यह संस्कृति, विज्ञान, खेल की उन्नति और सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा में सहायता करता है। यह हाशिये पर पड़े और वंचितों के अधिकारों को भी बढ़ावा देता है और संघर्ष की स्थितियों में मानवता का संदेश फैलाता है। इसी परिपेक्ष्य में आज वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा एक गरीब परिवार को उनकी कन्या की शादी के लिए आवश्यक सामग्री एवम आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार की मदद करने का पुण्य कार्य किया है । जीवनी माई धर्मशाला में संगठन के सदस्य गणों ने विवाह सामग्री कन्या के परिवार को सौंपी।
संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन एवम महासचिव एस पी अग्रवाल ने बताया कि संगठन हमेशा से ही वरिष्ठ नागरिकों एवम जरूरतमंदों की सेवा में प्रयत्नशील रहता हैऔर यही संगठन का मुख्य उद्देश्य भी है।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, संगठन के मीडिया प्रभारी हर चरण सिंह ,संरक्षक डा हरीश ढींगरा, धर्मशाला के प्रबंधक अशोक गोस्वामी, दिनेश मुद्गल, नरेन्द्र दीक्षित, नरेश गर्ग, सत्य प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.