ऋषिकेश

*विधानसभा सत्र के शुभारंभ से पहले कैबिनेट मंत्री ने लिया संत का आशीर्वाद*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 18 फरवरी 2025। विधानसभा सत्र के शुभारंभ से पहले, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दयानंद आश्रम के परमाध्यक्ष साक्षातकृतान्द जी…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 18 फरवरी 2025।

विधानसभा सत्र के शुभारंभ से पहले, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दयानंद आश्रम के परमाध्यक्ष साक्षातकृतान्द जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आश्रम में हुई भेंटवार्ता के दौरान डॉ अग्रवाल ने बताया कि आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है जो उत्तराखंड के समस्त वर्ग, समाज और दूरस्थ क्षेत्र के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने बताया कि भू-कानून पर भी बजट सत्र में चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि सत्र में कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी वार्ता होगी जो प्रदेश के लिए हितकारी होगा और पूर्ण समावेशी होगा। इस पर महाराज साक्षात कृर्तानंद जी ने डॉ अग्रवाल को सदन के भीतर वर्ष 2025-26 का बजट रखने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आश्रम के प्रवंधक गुणानंद रयाल भी उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.