अंतर्राष्ट्रीय

*ब्रेकिंग-भूकंप के झटकों से हिला दिल्ली-एनसीआर*

डेस्क -दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार सुबह-सुबह ये झटके महसूस हुए हैं। अभी लोग बिस्तर से उठे ही थे इसी दौरान सबकुछ हिलने लगा।…

डेस्क -दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार सुबह-सुबह ये झटके महसूस हुए हैं। अभी लोग बिस्तर से उठे ही थे इसी दौरान सबकुछ हिलने लगा। लोगों ने बताया कि काफी तेज झटके थे। बहुत तेज वाइब्रेशन के साथ भूकंप के झटके महसूस हुए। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि लगा जैसे बम ब्लास्ट हुआ हो। भूकंप की वजह से एक दहशत का माहौल बन गया। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी और इसका केंद्र दिल्ली ही था।

जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग घरों से बाहर आने लगे। बड़ी-बड़ी हाईराइज बिल्डिंग में लोगों को झटके ज्यादा महसूस हुए। वो तुरंत ही बाहर भागे। भूकंप से अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह धरती कांप उठी। बहुत जोरदार भूकंप की वजह से काफी देर तक सब हिलने लगा।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसे ज्यादा महसूस किया गया। कई साल के बाद भूकंप का केंद्र दिल्ली रहा। इसकी वजह से यहां लोगों को झटके काफी देर तक महसूस हुए।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.