धर्म-कर्म

*श्री मां कात्यानी मंदिर ज्ञान करतार आश्रम ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया दशम् वार्षिकोत्सव*

देवभूमि जेके न्यूज 23 नवंबर 2023 बृहस्पतिवार- शीशम झाड़ी स्थित श्री मां कात्यानी मंदिर ज्ञान करतार आश्रम ट्रस्ट द्वारा श्री महाराज राजेश्वरी पारंबा कात्यानी का दशम वार्षिक उत्सव…

देवभूमि जेके न्यूज 23 नवंबर 2023 बृहस्पतिवार- शीशम झाड़ी स्थित श्री मां कात्यानी मंदिर ज्ञान करतार आश्रम ट्रस्ट द्वारा श्री महाराज राजेश्वरी पारंबा कात्यानी का दशम वार्षिक उत्सव 23 नवंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। 21 नवंबर मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में आज कार्यक्रम का समापन है, कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज सुबह मां गंगा के पावन तट से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैड बाजों के साथ निकली कलश यात्रा में दूर दराज से आए भक्त गणों ने बैंड की धुन पर नृत्य करते हुए कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा के बाद 9:00 बजे से 11:00 बजे तक मां का कुम्भाभिषेक दोपहर 1:30 बजे से भागवत श्री मां की आरती उसके पास पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

श्री मां कात्यानी मंदिर ज्ञान करतार आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह सलूजा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही सौहार्द पूर्वक और भक्तिमय वातावरण में श्री रामायण पाठ की शुभारंभ से तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें तीन दिनों तक लगातार अनेकों धार्मिक आयोजन किए गए। कार्यक्रम में दूर दराज से आए भक्तों ने सपरिवार हिस्सा लिया और आज इस दिव्य आयोजन का समापन है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.