उत्तराखंड

*ऋषिकेश -उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मी हुए सम्मानित*

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश, 8 अगस्त। राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन, ऋषिकेश की ओर से शनिवार को त्रिवेणी घाट स्थित डाकघर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर…

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश, 8 अगस्त।

राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन, ऋषिकेश की ओर से शनिवार को त्रिवेणी घाट स्थित डाकघर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

डाकघर में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पोस्टमास्टर यू एस रावत, डिप्टी पोस्टमास्टर खजान सिंह, पोस्टल असिस्टेंट मोहित ध्यानी, जयदीप नेगी, विपिन कुमार और प्रकाश सिंह कृषाली को सम्मानित किया गया। पोस्टमास्टर यू एस रावत ने कहा कि डाकघर में आम जनता के लिए कई उपयोगी बचत योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक बचत करनी चाहिए। उन्होंने डाकघर में उपलब्ध बैंकिंग, धन जमा-निकासी और एटीएम सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी।
डिप्टी पोस्टमास्टर खजान सिंह ने डाकघर की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डाकघर आम जनता को पत्र-पार्सल, डाक टिकट, पैकेजिंग और स्टेशनरी सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
गंगानगर नगर निगम की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मुख्य अतिथि एकांत गोयल ने कहा कि लोगों को डाकघर द्वारा संचालित बचत योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
संगठन के अध्यक्ष के के सचदेवा ने कहा कि मुख्य डाकघर ऋषिकेश में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर ने देशभक्ति गीत ” है प्रीत जहां की रीत सदा”से की। अभिकर्ता अजय ब्रेजा ने गीत और हंसराज मंदोलिया ने कविता प्रस्तुत की। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर अनेको कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगठन अध्यक्ष के के सचदेवा ने मुख्य अतिथि एकांत गोयल को भी स्मृति चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संरक्षिका श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, अजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक परीक्षित मेहरा, अजीत पुंडीर, शिवम श्रीवास्तव, वीरा देवी, गीता सचदेवा, गोल्डी ब्रेजा, अनीता रैना, संगीता, विशेष गोदियाल, प्रियंका, ममता, भगत सिंह, पवन नौटियाल, दीपक उनियाल, रीना ढींगरा ,शैला डंगवाल, रिंकी सिंह, रेखा चौहान ,शशि नौटियाल, पूजा नैठानी, आशा अग्रवाल, ममता पंवार ,मंजू शर्मा, नीलम डंगवाल, रविंद्र भारद्वाज, कंचन बंसल, सरस्वती रावत ,रेखा शुक्ला विजय रावत गौरव वर्मा और राजेंद्र रैना मौजूद रहे। अध्यक्षता पोस्टमास्टर यू एस रावत ने की और संचालन के के सिंधी ने किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.