उत्तराखंड

ऋषिकेश-नेपाली व्यक्ति की डंडे और पत्थर से मारकर हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार

देव भूमि जे के न्यूज - मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल) थाना क्षेत्र में एक नेपाली व्यक्ति की डंडे और पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या…

ऋषिकेश-नेपाली व्यक्ति की डंडे और पत्थर से मारकर हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार

देव भूमि जे के न्यूज –

मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल) थाना क्षेत्र में एक नेपाली व्यक्ति की डंडे और पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसी के एक अन्य साथी नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को कल शुक्रवार को सूचना मिलेगी श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय की छत पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मृतक की पहचान विकास मूल निवासी नेपाल के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के अनुसार मामले की जांच शुरू की गई। पता चला कि मृतक पेट्रोल पंप के पास शिवानंद गेट के समीप झाड़ियां के समीप झुग्गी में रहता है। यहीं पर उसके अन्य साथी भी रहते हैं। यह सभी कबाड़ी का काम करते हैं। मामले की जांच करने पर पता चला कि गुरुवार की शाम इन सभी का आपस में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। विकास की हत्या के आरोप में उसी का साथी राजीव सिंह नेपाल निवासी घटना की रात से ही गायब था। जिसे शनिवार के रोज गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और डंडा बरामद किया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.