ऋषिकेश

*ऋषिकेश-चंद्रेश्वर नगर निवासी 40 वर्षीय यश पंचाल ने फांसी लगाकर जीवनलीला किया समाप्त*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश03 नवंबर 2024- ऋषिकेश में रेलवे रोड पर कांग्रेस भवन के पास पुराने खंडहर पड़े शौचालय में 40 वर्षीय व्यक्ति की ग्रिल से लटकती हुई…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश03 नवंबर 2024-

ऋषिकेश में रेलवे रोड पर कांग्रेस भवन के पास पुराने खंडहर पड़े शौचालय में 40 वर्षीय व्यक्ति की ग्रिल से लटकती हुई मिली लाश शहर में फैली सनसनी।

घाट चौकी पुलिस प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना प्राप्त हुई कि शौचालय के पिछले खंडहर में एक व्यक्ति नायलोन की रस्सी से फंदा लगाकर लटका हुआ है।

जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को फंदे से उतारा और उसके बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि फांसी पर लटकने वाला व्यक्ति चंद्रेश्वर नगर का 40 वर्षीय यश पंचाल है, जो कि पेशे से ड्राइवर का काम करता है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक विगत तीन दिनों से लापता था और बिना पुलिस में रिपोर्ट लिखवाए घर वाले जगह-जगह तलाश कर रहे थे आज तीसरे दिन लोगों ने बताया कि इस बंद पड़े खंडहर नुमा शौचालय से बदबू आ रही है तब पुलिस ने जाकर खोजबीन शुरू की तो मृतक ड्राइवर फंदे से लटका पाया गया। ‌

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.