उत्तराखंड

*नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के कर्मचारियों को उपहारस्वरूप मिला गैस चुल्हा-उपहार पाकर खिले चेहरे*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 30/10/2024- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने पर्यावरण मित्रों और कर्मियों को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में गैस चूल्हा उपहार स्वरूप वितरित किया।…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 30/10/2024-

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने पर्यावरण मित्रों और कर्मियों को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में गैस चूल्हा उपहार स्वरूप वितरित किया।
प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर बुधवार को अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने 150 से अधिक पर्यावरण मित्रों और पालिका कर्मियों को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में गैस चूल्हा उपहार स्वरूप वितरित किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी और बताया कि निकाय द्वारा बीते चार वर्षों से स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम आने पर प्राप्त पुरस्कार धनराशि का कुछ प्रतिशत पर्यावरण मित्रों के हितों में किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष निकाय के समस्त पर्यावरण मित्रों और कर्मियों को गैस चूल्हा और मिठाई पुरस्कार स्वरूप वितरित की गई है। उन्होंने बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाय के सभी पर्यावरण मित्रों का आभार जताया एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में वर्चस्व कायम रखने की अपील की।
मौके पर अवर अभियंता नरेश कुमार, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, बेताल सिंह, जेई रूपेश भट्ट, कर निरीक्षक आकाश, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, विवेक भंडारी, लिपिक अनुज, विकास सेमवाल, पिंकी तड़ियाल, अधिष्ठान लिपिक कल्याण सिंह नेगी, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, मायाराम, महिपाल, बाबू सिंह, मनोज, मुकुल और पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.