उत्तराखंड

प्रेम, करुणा व धार्मिकता के प्रतीक हैं भगवान श्रीकृष्ण।

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून 26/08/2024- रूद्रलोक एनक्लेव कीर्तन मंडली ने हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। नन्हें मुन्हें बच्चों ने राधा कृष्ण के वेष…

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून 26/08/2024- रूद्रलोक एनक्लेव कीर्तन मंडली ने हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। नन्हें मुन्हें बच्चों ने राधा कृष्ण के वेष भूषा में मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने कृष्ण और सुदामा की दोस्ती से संबं​धित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की। नन्हें मुन्हें बच्चों के जीवंत अ​भिनय ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने लड्डू गोपाल को भोग लगाया और झुलाया। कीर्तन मंडली की अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम, करुणा व धार्मिकता के प्रतीक हैं। इस दौरान रीता सेमवाल, सरिता पेटवाल, कल्पना कपरवान, संगीता बिष्ट, दीपा रावत, उर्मिला रौथाण, अनीता व​​शिष्ठ, दीपा गुसाई, सरिता बेंजवाल, कौशल्या, शोभा नेगी, कमला राणा आदि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.