उत्तराखंड

*स्वर्गीय शारदा जी के दान किये गए दोनों नेत्रों से दो नेत्रहीनों के अंधेरे जीवन में होगी रोशनी*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश- 10.07.2024 प्रेस विज्ञप्ति जाते जाते स्वर्गीय शारदा जी के दान किये गए दोनों नेत्रों से दो नेत्रहीनों के अंधेरे जीवन को रोशनी…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश- 10.07.2024
प्रेस विज्ञप्ति

जाते जाते स्वर्गीय शारदा जी के दान किये गए दोनों नेत्रों से दो नेत्रहीनों के अंधेरे जीवन को रोशनी मिल सकेगी

दिनांक 09 जुलाई 2024, मंगलवार को स्वर्गीय श्रीमती शारदा जी (82 वर्ष), खेरा उत्तरी हल्दौर, बिजनोर निवासी का निधन हो गया| उनके बेटे श्री मनोज अग्रवाल जी ने अपनी माता जी की आँखें दान करवाने की इच्छा जाहिर की और श्री प्रवीन रस्तोगी जी ने निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट के श्री आत्म प्रकाश (बाबु जी) से संपर्क किया| संस्थान की टीम (डॉ. कनिका, डॉ. कृति व श्री मकरेंदु) ने जाकर कॉर्निया प्राप्त किये| उस वक्त श्री जितेन्द्र मारवाड़ी जी भी मौजूद थे | इस नेत्रदान के जरिये दो लोग इस सुन्दर संसार को देख पाएंगे| निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट प्रशासन ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की प्रशंसा की और है स्वर्गीय श्रीमती शारदा जी बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका यह कार्य बहुत ही सराहनीय वह प्रशंसनीय है

नेत्रदान के लिए आवश्यक बातें |

1. मृत्यु के 6 घंटेके अंदर आंखें दान कर देनी चाहिए |
2. मृतक की आँखे बंद करके उसके ऊपर गीली रुई रख देनी चाहिए |
3. पंखा बंद कर दें ऐ. सी. हो तो चलने दें |
4. सिर के नीचे तकिया रख दें |

नेत्रदान करने के लिए संपर्क कर सकतें हैं | +91-9837607526

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.