उत्तराखंड

*”दो नेत्रहीनों का जीवन रोशन कर गई मरणोपरांत बीना अग्रवाल”*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,09/07/2024- "परहित के लिए जीती हूं,दुख की परवाह नहीं करती।। मैं दीपक हूं रोशन होकर,अंधेरों को मिटाने मैं निकली।।" यह भावना मन में…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,09/07/2024-
“परहित के लिए जीती हूं,दुख की परवाह नहीं करती।।
मैं दीपक हूं रोशन होकर,अंधेरों को मिटाने मैं निकली।।”

यह भावना मन में समेटे श्रीमती बीना ने इस क्षणभंगुर जीवन को त्याग दिया, मगर इस संसार से जाते हुए भी दो नेत्रहीनो के जीवन को एक बार पुनः रोशन कर दिया। श्रीमती बीना के निधन पर उनके पुत्र नितिन व पुत्री रुचि व श्वेता ने अपनी माता जी के जीवन को अमर करने के लिए दोनों नेत्रों का दान कर दिया । लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष व नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग ने बताया की बनखंडी निवासी 72 वर्षीय श्रीमती बीना देवी के निधन पर उनके पति अरूण अग्रवाल ने अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पंकज गुप्ता से अपनी पत्नी के नेत्रदान कराने के लिए आग्रह किया। जिनके आग्रह पर ऋषिकेश आई बैंक एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम ने निवास पर जाकर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए ।परिवार द्वारा कराए गए नेत्रदान पर अनिल कक्कड़ ,संचित अरोड़ा, महिपाल चौहान ने परिवार को साधुवाद प्रेषित किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.