उत्तराखंड

*ऋषिकेश- एमडीडीए के ठेकेदार ने कांग्रेसी नेता पर छवि धूमिल करने का मुकदमा कराया दर्ज*

देवभूमि जेके न्यूज 7 जुलाई 2024 ऋषिकेश हरिद्वार रोड पर इन दोनों डिवाइडर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। उक्त बन रहे डिवाइडर को एक वाहन…

देवभूमि जेके न्यूज 7 जुलाई 2024 ऋषिकेश

हरिद्वार रोड पर इन दोनों डिवाइडर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। उक्त बन रहे डिवाइडर को एक वाहन यूके 12यूके12सीए 01944 द्वारा टक्कर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिसमें एक गोवंश भी पूरी तरह से घायल हो गया। मौके पर वाहन चालक का मेडिकल कराने पर शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।

उक्त प्रकरण पर विधानसभा के कांग्रेसी नेता जयेन्द्र रमोला एवं अन्य सहयोगियों द्वारा अपनी फेसबुक के माध्यम से,सोशल मीडिया के माध्यम से वाहन द्वारा टूटना एवं क्षतिग्रस्त न बताकर डिवाइडर को घटिया निर्माण सामग्री से घटिया निर्माण कार्य शैली बताकर प्रचार प्रसार किया गया। उक्त प्रकरण पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं एमडीडीए विभाग तथा ठेकेदार लव कोहली की छवि धूमिल करने का प्रयास करने का मामला सामने आया । उक्त मामला छवि धूमिल करना एवं आपराधिक खड्यंत्र करने के प्रकरण में आता है। इस प्रकरण को संज्ञान लेते हुए ठेकेदार लव कोहली के द्वारा ऋषिकेश कोतवाली में नए कानून के तहत धारा 353(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.