उत्तराखंड

*ढालवाला -12 करोड़ की लागत से चंद्रभागा नदी पर बना तटबंध पहली बारिश नहीं झेल पाया -देखें विडियो*

ऋषिकेश, गढ़वाल मण्डल के कई क्षेत्र में मूसलधार वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जनपद टिहरी गढ़वाल के ढालवाला क्षेत्र…

ऋषिकेश, गढ़वाल मण्डल के कई क्षेत्र में मूसलधार वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जनपद टिहरी गढ़वाल के ढालवाला क्षेत्र में सिंचाई विभाग नरेन्द्रनगर की ओर से तैयार किए गए 12 करोड़ की लागत वाले तटबंध को क्षति पहुंची है।

ढालवाला क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह तटबंध पहली बरसात नहीं झेल पाया और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। मौके पर कई ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि सब कमीशन खोरी का चक्कर है।इस तटबंध की चपेट मे आई एक गोशाला को भी क्षति पहुंची है।
गंगा की सहायक नदी चंद्रभागा में पिछले वर्ष
बाढ़ का पानी आबादी में घुस गया था। ढालवाला
क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा को देखते हुए 12 करोड़ की
लागत से तटबंध का निर्माण कराया गया था।
पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में निरंतर बारिश हो रही है।
जिसका असर दिखना शुरू हो गया है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.