उत्तराखंड

*श्री केदारनाथ धाम में उमड़ा रहा है आस्था का सैलाब*

देव भूमि जे के न्यूज,रुद्रप्रयाग, 28 मई, 2024 *सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को बढ़ाने के…

देव भूमि जे के न्यूज,रुद्रप्रयाग, 28 मई, 2024

*सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर है प्रयासरत*

श्री केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 10 मई 2024 को खोल दिए गए थे। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में एक नया रिकॉर्ड/कीर्तिमान स्थापित किया है जिसमें कुल 18 दिनों में ही 5 लाख, 9 हजार 6 सौ 88 श्रद्धालुओं ने 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हंै। भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न हो तथा श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन निरंतर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने में लगा हुआ है।
श्री केदारनाथ धाम में अब तक 22 हजार 394 श्रद्वालुओं ने हेली सेवा के माध्यम से बाबा केदार के दर्शन किए हैं तथा एक लाख 35 हजार 8 श्रद्वालुओं द्वारा घोडे़-खच्चरों के माध्यम से तथा 5 हजार 2 सौ 11 श्रद्वालुओं ने डंडी के माध्यम से एवं 8 हजार 4 सौ 22 श्रद्वालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा श्री केदार के दर्शन किए हैं, तथा 3 लाख 38 हजार 653 श्रद्वालुओं ने पैदल ट्रेक रुट से चलकर श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए जा रहे हैं जिससे कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.