उत्तराखंड

*श्री बद्रीनाथ से ऋषिकेश आ रही बस कोडियाला के समीप पलटी- राहत बचाव कार्य जारी*

देवभूमि जेके न्यूज 28 मई 2024- अभी-अभी की सबसे बड़ी खबर आ रही है कि बद्रीनाथ दर्शन करके ऋषिकेश लौट रहे यात्रियों की बस कौडियाला के समीप एक…

देवभूमि जेके न्यूज 28 मई 2024-

अभी-अभी की सबसे बड़ी खबर आ रही है कि बद्रीनाथ दर्शन करके ऋषिकेश लौट रहे यात्रियों की बस कौडियाला के समीप एक बस पलट गई है।
एस डी आर एफ ब्यासि मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों में लग गई है।

एसडीआरएफ के कविंद्र सजवाण के अनुसार दुर्घटना में बस में टोटल 28 यात्री थे जो बद्रीनाथ से दर्शन करके ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे। ये सभी यात्री तेलंगाना के थे। ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । बताया गया की कुल 5 से 6 लोग घायल है सभी घायलों को टेम्पों ट्रेवल से ऋषिकेश उपचार के लिए भिजवा दिया गया है। बाकि सभी यात्री सकुशल एवं सुरक्षित है।

एस डी आर एफ टीम दे रही प्राथमिक उपचार-

सभी यात्रियों को अन्य वाहनों द्वारा उनके सामान सहित ऋषिकेश भेजा जा रहा है, एस डी आर एफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम में
टीम पोस्ट व्यासी से
1-Si नीरज चौहान
2-सुभाष चंद्र
3- अमित नौटियाल
4- विक्रम सिंह
5-पैरामेडिक्स संदीप रतूड़ी
6- नंदकिशोर।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.