उत्तराखंड

*”गमगीन आंखों से कराए मां ने पुत्र के नेत्रदान “*

देव भूमि जे के न्यूज,25/05/2024- एक मां का सबसे बड़ा दुःख अपनी आंखों के सामने पुत्र की मृत्यु है। यह दुःख और अधिक बढ़ जाता है,जब दिवंगत पुत्र…

देव भूमि जे के न्यूज,25/05/2024-
एक मां का सबसे बड़ा दुःख अपनी आंखों के सामने पुत्र की मृत्यु है। यह दुःख और अधिक बढ़ जाता है,जब दिवंगत पुत्र का मात्र 8 साल का बेटा दिव्यांश खेलने की उम्र में दिवंगत पिता को मुखाग्नि दे।
नजफगढ़, नई दिल्ली निवासी 42 वर्षीय गोभक्त संदीप कालड़ा (शमी) का गौशाला में सेवा करते-करते गत दिवस निधन हो गया था ।अचानक हुए निधन से मां के साथ-साथ संदीप की पत्नी शिखा भी होश हवास खो बैठी। गमगीन माहौल में कुटुंब के ही कृष्ण कालड़ा ने भ्राता दीपक व परिवार को सांत्वना देते हुए श्याम कालड़ा,राजकुमार तथा श्रीमती स्वीटी कालड़ा ने नेत्रदान के लिए आग्रह किया। स्वीकृति मिलने पर श्री कृष्ण कालड़ा जो पूर्व में भी नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम से जुड़े हैं, ने नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष लायन गोपाल नारंग को नेत्रदान के निर्णय से अवगत कराया। श्री नारंग के आग्रह पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद आई बैंक, इन दिल्ली की नेत्रदान की रेस्क्यू में डॉक्टर अरुजा गर्ग व राम अवतार ने निवास पर जाकर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए ।निवास पर शोक प्रकट करने गए जगदीश कालड़ा ,जोगिंदर सिंह ,श्याम लूना, आशीष कालड़ा ,मनीष परुथी , रमेश नागपाल, कृष्ण परुथी ने परिवार को साधुवाद दिया। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के सचिव धीरेंद्र अग्रवाल के अनुसार मिशन का 336 वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.