ऋषिकेश

*ऋषिकेश-एनआरआई प्रगणेश नामक व्यक्ति डूबे गंगा में -एसडीआरएफ जल पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश। 20/05/2024- गंगा नदी के तेज बहाव में आए दिन कोई ना कोई लापरवाही से स्नान करते हुए डूब रहा है। जगह-जगह घाटों पर चेतावनी…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश। 20/05/2024-
गंगा नदी के तेज बहाव में आए दिन कोई ना कोई लापरवाही से स्नान करते हुए डूब रहा है। जगह-जगह घाटों पर चेतावनी के बोर्ड लगे होने के बावजूद लोग गंगा में अटखेलिया करने में लगे हैं। जिसका खामियाजा उन्हें तो भुगतना ही पड़ता है साथी परिवार को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है ।आज शीशम झाड़ी में गंगा तट पर एक एनआरआई अपने परिवार सहित स्नान कर रहे थे, तभी गंगा के तेज बहाव में प्रगणेश नामक व्यक्ति देखते ही देखते पत्नी और बेटे के सामने आंखों से ओझल हो गए ।आनन फानन में मुनि की रेती ढाल वाला एसडीआरएफ टीम को फोन किया गया मौके पर पहुंची जल पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया परंतु उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

ज्ञात हो कि सुबह समय लगभग 07:45 बजे Pragnesh Ondhia s/o Lt . Natwar lal R/o 38 Ellement close pinner# A51ER London UK उम्र 59 वर्ष स्वामी नारायण घाट पर स्नान करते समय गंगा नदी में बह गये। जिनकी जल पुलिस व एसडीआरएफ के माध्यम से तलाश करायी जा रही है। Pragnesh Ondhia अपनी पत्नी Pinaki व पुत्र Anand के साथ स्वामी नारायण आश्रम में रूके थे। Pragnesh Ondhia की पत्नी Pinaki व पुत्र Anand मौके पर मौजूद है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.