उत्तराखंड

*चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में चार धाम यात्रियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश –
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज तीसरे शनिवार को जीवनी माई धर्मशाला परिसर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फिजिशियन, नेत्र विषेशज्ञ
एवम फिजियोथेरेपी डॉक्टर की टीम ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 72 बुजुर्गो ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के द्वारा संचालित हुई।इस शिविर की विशेषता रही की धरमशाला में ठहरे एवम आसपास के चार धाम यात्रियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।l शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त मर्म तकनीक द्वारा डा पवन एवम डा नारायणी के सहयोग से लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है । इस शिविर में डा पूजा ने बुजुर्गो को अच्छी जीवन शैली के लिए टिप्स देकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, सत्येन्द्र शर्मा, हरीश तोमर,सत्य प्रकाश गुप्ता,ब्रह्म कुमार , हरि प्रकाश जिंदल, चंदन सिंह पंवार, ओ पी मुलतानी, श्याम सिंह,आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.