ऋषिकेश

*गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है*

देव भूमि जे के न्यूज,19/05/2024-   जैसा कि आपको विदित है कि यात्रा श्री हेमकुण्ट साहिब का आग़ाज़ 22 मई को ऋषिकेश से पंज पयारों की अगुवाई में…

देव भूमि जे के न्यूज,19/05/2024-

 

जैसा कि आपको विदित है कि यात्रा श्री हेमकुण्ट साहिब का आग़ाज़ 22 मई को ऋषिकेश से पंज पयारों की अगुवाई में माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड एवं संत समाज द्वारा किया जायेगा ।
श्री हेमकुण्ट साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएँगे।
दो दिन पूर्व ज़िला अधिकारी श्री हिमांशु खुराना के नेतृत्व में प्रशासन के हर विभाग के अधिकारी एवं गुरुद्वारा ट्रस्ट के प्रबन्धक ने गोविन्दघाट से हेमकुण्ट साहिब तक का पैदल निरीक्षण किया ।
राज्य सरकार,ज़िला प्रशासन एवं गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमैंट ट्रस्ट ने ज़मीनी हालात को देखते हुए 3500 यात्री प्रतिदिन श्री हेमकुण्ट साहिब के दर्शन कर सकेंगे की सीमा निर्धारित की है ।बर्फ पिघलने पर दुबारा विचार कर सीमा बड़ाई जा सकती है ।
सभी यात्रियों से निवेदन है कि वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php लिंक पर अवश्य करा लें।रजिस्ट्रेशन की सीमा निर्धारित है । यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.