ऋषिकेश

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता श्रीमती सावित्री देवी को एम्स से मिली छुट्टी*

देव भूमि जे के न्यूज,एम्स ऋषिकेश16 मई, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी को बृहस्पतिवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे…

देव भूमि जे के न्यूज,एम्स ऋषिकेश16 मई, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी को बृहस्पतिवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनका रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है।
यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव निवासी श्रीमती सावित्री देवी ( उम्र 80 वर्ष) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रैशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था की उम्र के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचें भी की गईं। जांच रिपोर्टों के सामान्य पाए जाने पर उन्हें बृहस्पतिवार को एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इस बाबत जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है, लिहाजा उन्हें बृहस्पतिवार को दोपहर के समय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.